प्याज बढ़ाएगा आपके बालों की सुंदरता, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

Loading

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: मौजूदा समय में हेयर फॉल सामान्य समस्या है। बढ़ती उम्र में यह समस्या होती है। खासकर, 30 वर्ष की आयु के बाद बाल पकने और गिरने लगते हैं। असमय बालों के पकने और गिरने का मुख्य कारण तनाव, शरीर में पोषक तत्वों की कमी, आनुवंशिकता, खराब दिनचर्या, गलत खानपान हैं।

ऐसे में लोग नए बाल उगाने के लिए कई प्रकार के उपायों को खोजते रहते हैं। प्याज का रस नए बालों को उगाने में आपकी मदद कर सकता है। ये रस बालों का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाते हैं और नए बालों के विकास में मदद करते हैं। लेकिन, इसके अलावा भी नए बालों के विकास में प्याज का रस कई प्रकार से काम कर सकता है। कैसे,आइए जानें इस बारे में-  

एक्सपर्ट्स के अनुसार, अलसी और प्याज का रस, बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मददगार है। आपको बस करना ये है कि अलसी के बीजों को पीस कर इसमें प्याज का रस मिलाना है। फिर इसे स्कैल्प पर लगाएं। हल्के हाथों से मसाज करें और फिर 30 मिनट तक छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से बाल शैंपू कर लें।

मेथी और प्याज का रस, दोनों मिल कर बालों की ग्रोथ बढ़ाने और इन्हें अंदर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं। दरअसल, मेथी जहां मल्टी न्यूट्रिएंट्स से भरपूर है वहीं, प्याज का रस बालों की जड़ों को एक्टिवेट करने में मददगार है। इन दोनों को एक साथ इस्तेमाल करने से बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद मिलती है। तो, मेथी पीस लें और प्याज के रस में इस मिला कर अपने स्कैल्प पर लगाएं।

करी पत्ता और प्याज का रस, बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मददगार है।  ये दोनों एक्टिवेटर की तरह काम करने के साथ, बालों को पोषण देते हैं जिससे बाल अंदर से मजबूत और हेल्दी रहते हैं। साथ ही ये दोनों मिल कर बालों को काला करने में भी मदद करते हैं। तो, करी पत्ता पीस लें और फिर इसमें प्याज का रस मिला लें। अब इसे अपने बालों में लगाएं। 40 मिनट छोड़ दें और फिर अपने बालों को शैंपू कर लें।

इन सभी के अलावा, अगर आप हेयर फॉल की समस्या से परेशान हैं, तो निजात पाने के लिए आर्गन ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तेल में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई पाया जाता है। इन आवश्यक पोषक तत्वों से बालों को पोषण प्राप्त होता है। साथ ही हेयर फॉल की समस्या भी दूर होती है।