आपकी नाभि में छिपा है सुंदरता का राज, जानें कैसे?

Loading

-सीमा कुमारी

अगर आप भी अपने चेहरे पर पिंपल्स और बालों की लंबाई को लेकर परेशान हैं| लाख कोशिशों के बावजूद इनसे आपको कोई राहत नहीं मिल रही है तो आज मैं आपके लिए कमाल का एक नुस्खा लाई हूँ| वह है आपकी नाभि| इसी से आपकी बॉडी का नर्वस सिस्टम जुड़ा होता है तो इसलिए अगर आप इससे जुड़े कुछ नुस्खे अपनाएंगे तो आपको बहुत सारी छोटी-बड़ी प्रॉब्लम्स का हल मिल जाएगा हालांकि, यह नुस्खे ज्यादा महंगे नहीं हैं  तो चलिए बताते हैं|

  • सरसों का तेल पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है| जो खाने के साथ-साथ स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। एड़ियां फटी हैं या होंठ, स्किन ड्राईनेस दूर करने के लिए रोजाना नाभि में 4-5 बूंदे सरसों तेल डालने से सेहत के साथ स्किन भी ग्लो करती है|
  • चेहरे पर पिंपल्स व दाग धब्बे हैं तो रोजाना नीम के तेल की 3-7 बूंदें नाभि में डालें। इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल, विटामिन ई, फैटी एसिड होता है, जिससे स्किन से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती हैं।
  • स्किन पर ग्लो नहीं है तो नाभि में बादाम का तेल डालें। स्किन ग्लोइंग और सॉफ्ट होगी। यह आपकी आंखों व दिमाग के विकास के लिए भी बहुत बढ़िया है।
  • नारियल और जैतून तेल नाभि में लगाने से महिलाओं के हार्मोन संतुलित होते हैं और गर्भ धारण की संभावना बढ़ती है। वहीं पुरुषों के शरीर में शुक्राणुओं की वृद्धि होती है।
  • रोजाना सोने से पहले नारियल तेल नाभि में डालने से महिलाओं की प्रजनन शक्ति भी बढ़ती है।
  • अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो रात को सोने से पहले नाभि पर जैतून का तेल लगाकर मसाज करें। इससे आपको राहत मिल सकती है|
  • नहाने के बाद या सोते समय नाभि पर 4-5 बूंदे देसी घी लगाएं। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट्स गुण स्किन को सॉफ्ट करने के साथ होंठों के भी फटने की समस्या से राहत दिलाएंगे।

तेल डालने का तरीका-
आपको में गुनगुने तेल की 5 से 7 बूंदें नाभि में डालनी हैं|   5 से 10 मिनट ऐसे ही रहने देना है। कुछ तेल नाभि के अंदर ही अवशोषित हो जाएगा फिर बाकी तेल को हल्के हाथों से मसाज कर नाभि के चारों और फैला लें।