Photo Credit- Twitter/@ANI
Photo Credit- Twitter/@ANI

    Loading

    हिमाचल प्रदेश : हिमाचल प्रदेश दुनियाभर में अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है और यहां पर स्थित मनाली ज्यादातर लोगों को बेहद पसंद है। यहां आने वाले पर्यटकों लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब पर्यटक मनाली में एक ऐसे खास रेस्टोरेंट का भी आनंद ले सकते है जिसके बारें में उन्होंने कभी सोचा भी नही होगा। वैसे तो ये रेस्टोरेंट काफी महंगा है जिसकी कीमत सुनकर आप अपने दातों तले उंगली दबा लेंगे।  

    दरअसल, मनाली में एक फ्लाइंग रेस्टोरेंट खोला गया है। फ्लाइंग रेस्टोरेंट का नाम सुनकर ही आपके दिमाक में ये ख्याल आ गया होगा कि हम किसकी बात कर रहें है मनाली में पर्यटक अब फ्लाइंग रेस्टोरेंट का भी आनंद ले सकेंगे। बता दें, मनाली में खुला ये रेस्टोरेंट मनाली का पहला फ्लाइंग रेस्टोरेंट है और हैरानी की बात तो ये है कि इसे 2250 मीटर की ऊंचाई पर करीब नौ करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। यहां पर आप खाने के साथ-साथ 160 फीट की ऊंचाई से वादियों के दीदार का भी  आनंद ले सकते हैं। 

    बता दें , इस फ्लाइंग रेस्टोरेंट का मजा 24 लोग एक साथ ले सकते है। यहां प्रति व्यक्ति को लंच और डिनर के लिए कुल 3 हजार 999 रुपये कीमत चुकानी पड़ेगी।  इस फ्लाइंग रेस्टोरेंट का शुभारंभ शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने किया है। उनका कहना है कि मनाली में फ्लाइंग रेस्टोरेंट खुलने से मनाली में पर्यटक की भीड़ ज्यादा उमड़ेगी।