Do not throw stale bread, but use it for skin

    Loading

    सीमा कुमारी-

    अक्सर घरों में सुबह के नाश्ते या रात के खाने में ज्यादा रोटी बन जाती हैं और हम अगले दिन उन्हें फेंक देते हैं। क्या आपको पता है कि बासी रोटी खाने के बहुत से फायदे भी हैं ? हमारे देश के ग्रामीण इलाकों में आज भी सुबह दूध के साथ बासी रोटियां (Stale Bread) बड़े चाव के साथ खाई जाती है। खासतौर पर गर्मियों में तो लोग बासी रोटी खाना ही ज्यादा पसंद करते है। आइए जानें बासी रोटी खाने से जुड़े कुछ फायदों के बारे में- 

    जानकारों के अनुसार, बासी रोटी खाने से शरीर का ब्लड ग्लूकोज नियंत्रण में रहता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए बासी रोटी बेहद फायदेमंद होती है, इससे उनके ब्लड का ग्लूकोज का स्तर नियंत्रण में रहता है। डायबिटीज मरीजों को सुबह बासी रोटी ठंडे दूध के साथ खानी चाहिए। इससे शरीर के ब्लड ग्लूकोज का स्तर नियंत्रण में रहता है।

    ताज़ा रोटी की अपेक्षा बासी रोटी अधिक पौष्टिक होती है। क्योंकि लंबे समय तक रखे रहने के कारण इसमें जो बैक्टीरिया होते हैं, उनसे भी सेहत को फायदा हो सकता है। हालांकि इस बात का विशेष ध्यान रखें कि रोटी 12 से 16 घंटे से ज्यादा बासी ना हो। 

    कई बार कुछ गलत खाने या ज्यादा तेल-मसाले वाली चीज़ें खा लेने से एसिडिटी की शिकायत हो जाती है। ऐसे में आपके लिए बासी रोटी खाना फायदेमंद हो सकता है। एसिडिटी से छुटकारा पाने के लिए आप सुबह नाश्ते में दूध के साथ बासी रोटी खाएं।  इससे एसिडिटी में तो राहत मिलेगी ही साथ ही पेट की अन्य परेशानियां भी खत्म होंगी। 

    एक्सपर्ट्स का मानना है कि बासी रोटी पतले लोगों के लिए लाभकारी होती है। इससे आप मोटे हो सकते हैं। बासी रोटी से शरीर को खूब फाइबर और प्रोटीन मिलता है और दुबला-पतला शरीर में मोटापा आता है। अगर आप दुबले-पतले हैं तो सुबह दूध के साथ बासी रोटी खाएं।

    शायद आप में से कई लोगों को यह नहीं पता होगा कि बासी रोटी शरीर के तापमान को संतुलित रखने में काफी मदद करती हैं। सुबह नाश्ते में दूध के साथ बासी रोटी खाई जाए तो यह दिन भर हमारे शरीर का तापमान संतुलित रखने में मदद करती हैं। यहां तक की गर्मियों के मौसम में हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं नहीं होती । 

    बासी रोटी खाने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। आप ठंडे दूध के साथ बासी रोटी खाएंगे तो इससे आपका ब्लड प्रेशर का लेवल नियंत्रित रहेगा। अगर आपको ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या है तो सुबह ठंडे दूध के साथ बासी रोटी खाएं। इससे आपका रक्त चाप नियंत्रित रहेगा।

    अगर आप वर्कआउट करने जा रहे हैं तो बासी रोटी आपके लिए लाभकारी है। इससे आपकी मसल्स मजबूत होती है और आपको ऊर्जी मिलती है। इसके अलावा शरीर का तापमान भी नियंत्रित रहता है। आप जिम जाने से पहले सुबह दूध के साथ बासी रोटी ले सकते हैं।