
सीमा कुमारी
आम तौर पर हमलोग गरमा गरम स्ट्रीट फूड बहुत पसंद करते हैं। स्ट्रीट में एक डिश बड़ा पसंद किया जाता है, वो है – ‘स्ट्रीट स्टाइल एग मसाला सैंडविच’।स्नैक्स के तौर पर दीवानगी भी अनायास देखी जा सकती है। आप इसे अपने घर भी आराम से बना सकते हैं। हाइजेनिक भी होगा बेशक।
सामग्री
- 5 उबले अंडे छोटे टुकड़े में कटा
- 2 प्याज
- 1 टमाटर
- 1 चम्मच जीरा
- 2 हरीमिर्च
- 1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
- 1 चम्मच तेल
- 2 चम्मच मक्खन
- 1/2 चम्मच लालमिर्च पाउडर
- 1/4 चम्मच कालीमिर्च पाउडर
- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- 1 चम्मच जीरा पाउडर
- स्वादानुसार नमक
- 2 चम्मच हरी चटनी
- 2 चम्मच लाल चटनी
बनाने की विधि
- सबसे पहले एक पैन में तेल गरम करें, इसमें जीरा, प्याज और अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ देर भूनें।
- टमाटर डालकर कुछ देर भूनें। इसमें हरी मिर्च, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, कालीमिर्च और नमक डालकर अच्छे मिलाते हुए भूनें।
- उबले कटे हुए अंडे डालकर मिक्स करके गैस बंद कर दें।
- ब्रेड स्लाइस लें दोनों स्लाइस पर मक्खन और हरी चटनी फैलाएं।
- एक लेयर लाल चटनी की लगाएं। अब इस पर अंडे का मिश्रण रखें।
- दूसरी ब्रेड इस पर रखें। गैस पर पैन गरम करके मक्खन डालें और दोनों तरफ से सैंडविच को क्रिस्पी होने तक सेकें।
- सैंडविच को बीच में सें काट लें और मनपसंद चटनी और डिप के साथ सर्व करें।