ऐसे बनाएं Tricolor  Barfi जानिए इसकी रेसिपी..

    Loading

    – सीमा कुमारी

    स्वतंत्रता दिवस के खास अवसर पर आजादी की खुशी में मुंह मीठा करना तो जरूर बनता है। ऐसे में आप अपने परिवार व दोस्तो के लिए तिरंगा बर्फी बना सकती है। जो खाने में बेहद स्वादिष्ट एवं हेल्थी भी है। ऐसे में क्यों ना बनाया जाए ? आइए जानें  इसकी  रेसिपी..

    सामग्री

    • मावा (खोया)- 500 ग्राम
    • शक्कर- 250 ग्राम
    • घी- 100 ग्राम
    • सूखे मेवे- जरूरत अनुसार (कटे हुए)
    • नारियल भूरा- 2 बड़े चम्मच
    • केसर- 2 चुटकी
    • खाने वाला हरा रंग- 2-3 बूंदें
    • केसरिया रंग- 2-3 बूंदें
    • चाँदी वर्क की पत्ती- 23

    गार्निश के लिए

    • केसर, नारियल बूरा और सूखे मेवे

    विधि

     तिरंगा बर्फी  बनाने के लिए सबसे पहले पैन में घी गर्म करके सूखे मेवे भून लें। उसी पैन में हल्का भूरा होने तक मावा भूनें। फिर इसमें शक्कर मिलाकर घुलने दें। तैयार मावा को 3 हिस्सों में बांटे। मावे के एक हिस्से में हरा रंग, दूसरा बिना रंग और तीसरा में केसरिया रंग और केसर मिलाएं।  प्लेट को घी से ग्रीस करके उसपर हरे रंग के मावे की परत बिछाएं। फिर सफेद और सबसे ऊपर केसरिया रंग के मावे की परत रखें।

    ऊपर से सूखे मेवे डालकर ठंडा करें।फिर चाँदी का वर्क लगाकर मनचाहे आकार में तिरंगी बर्फी काटकर अपने परिवार व  दोस्तो को सर्व करें।