इस दीपावली बनाना है कुछ नया तो ट्राय करें एप्पल जलेबी

Loading

दिवाली का त्यौहार अपने साथ रोशनी लाता है। इस दिन महिलाएं अपने घर में बहुत सी मिठाइयां बनाती हैं। अगर आप इस दिवाली कुछ अलग ट्राय करना चाहती हैं तो बनाएं एप्पल जलेबी। जो बेहद ही स्वादिष्ट होती है। आप पूजा के दौरान भोग इसका भोग भी लगा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में…

सामग्री 

  • सेब- 1
  • केसर- 1 1/2 चम्मच
  • पिस्ता- 1 चम्मच
  • घी- 1 कप
  • चांदी का वर्क- आवश्यकतानुसार
  • ऑल पर्पस आटा- 2 कप 
  • पानी- 3 कप
  • चीनी- 1 कप

विधि 

  • एप्पल जलेबी बनाने के लिए एक बॉउल में ऑल पर्पस आटा और पानी मिला लें। फिर इसे रात-भर फार्मेंट होने के लिए छोड़ दें।
  • अब बचे हुए पानी में चीनी को मिला लें और गाढ़ा होने तक इसे पकने दें। फिर जब चाशनी तैयार हो जाए तो जलेबियों में खुशबू और अच्छा स्वाद लाने के लिए इसमें कुछ केसर डालें।
  • अब सेब को धो लें और इसे गोल स्लाइस में काट लें। फिर एक कटर की मदद से इसे सेंटर से होल बनाएं। इसके बाद फार्मेंट बैटर लें और फिर इसे पानी के साथ समायोजित करें।
  • उसके बाद एक पैन में घी डालकर गर्म करें। अब सेब के स्लाइस को घोल में डुबोकर एक-एक करके घी में तलें। फिर इस स्लाइस को चीनी की चाशनी में भिगो दें और बाद में सिल्वर फॉइल से सजाएँ। साथ ही पिस्ता से गार्निश करें।
  • लीजिए तैयार है आपकी स्वादिष्ट एप्पल जलेबी।