इस सर्दी में जरूर बनाकर खाएं ‘छुहारे का हलवा’, सेहत को मिलेंगे बेहतरीन फायदे

    Loading

    सीमा कुमारी

    नई दिल्ली: सर्दियों में ‘छुहारे’ का सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है |क्योकि, इसके सेवन से शरीर में गर्माहट व इम्यूनिटी बढ़ती है। ऐसे में ठंड व मौसमी बीमारियों से बचाव रहता है। इसके अलावा डायबिटिक पेशेंट्स के लिए भी छुहारे के हलवे का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में क्यों न बनाया जाए,’ छुहारे का हलवा’ आइए जानें  छुहारे का हलवा बनाने का तरीका –

    सामग्री

    छुआरा- 200 ग्राम

    दूध- 1/2 लीटर

    चीनी- 100 ग्राम

    नारियल- 2-3 चम्मच (कद्दूकस किया)

    घी- 4-5 चम्मच

    इलायची पाउडर- 1 छोटा चम्मच

    ड्राई फ्रूट्स- जरूरत अनुसार (कटे हुए)

    विधि

    सबसे पहले छुआरों को दूध में 6-8 घंटे तक भिगोएं। अब चाकू से छुआरों के बीज निकाल दें और इसका पेस्ट बनाएं। पैन में घी गर्म करके छुआरों का पेस्ट सुनहरा होने तक पकाएं।अब इसमें दूध, चीनी, नारियल डालकर धीमी आंच पर पकाएं।

    मिश्रण को दूध सूखने तक पकाएं। मिश्रण से घी अलग होने पर इसमें इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स मिलाएं। इसे आंच से उतारकर सर्विंग डिश में निकालकर सर्व करें।