ऐसे बनाएं केरी की जेली, चखते ही खुशी से उछल पड़ेंगे बच्चे

    Loading

    -सीमा कुमारी

    फलों का राजा ‘आम’ (Mango) सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला फल है। पके आम ही नहीं, बल्कि, कच्चे आमों के साथ भी आप स्वादिष्ट रेसिपीज तैयार कर सकते हैं, मसलन ‘आम की जेली’ उन्म इनसे एक स्पेशल है। आइए जानें बनाने का तरीका –

    सामग्री

    • कच्चे आम – 3-4
    • फूड कलर – 2 चम्मच
    • काला नमक – 1/2 चम्मच
    • नारियल – 1 कप( कद्दूकस किया हुआ)
    • चीनी – 2 चम्मच
    • तेल – जरुरतअनुसार

    बनाने की विधि

    • जेली बनाने के लिए आप सबसे पहले आम को कद्दूकस कर लें।
    • फिर कद्दूकस किए हुए आम में नमक और फूड कलर मिलाएं।
    • इस मिश्रण को 20 मिनट के लिए धूप में रख दें। इसके बाद एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें आम के मिश्रण को डालकर अच्छे से भून लें।
    • 5-10 मिनट तक भूनने के बाद इसमें नारियल और चीनी मिलाकर 5 मिनट के लिए पका लें।
    • तय समय के बाद गैस बंद कर दें और इसे मिश्रण को जेली के आकार में बना लें।
    • फिर जेली को कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें।
    • आपकी स्वादिष्ट कच्चे आम की जेली बनकर तैयार है। अब ठंडा होने दें। उसके बाद ठंडी-ठंडी केरी की जेली बच्चों को सर्व करें। देखिए स्वाद लेते ही बच्चे उछल पड़ेंगे।