File Photo
File Photo

    Loading

    -सीमा कुमारी

    मार्केट में इन दिनों सैकड़ों आइसक्रीम पार्लर हैं। अलग अलग फलों के फ्लेवर और फ्रूट्स वाले आइसक्रीम मिल रहे हैं। लेकिन, एसेंस वाले आईसीईसी आइसक्रीम या कुल्फी केमिकल के होने के कारण हेल्थ के लिए बड़े नुकसान वाले साबित होते हैं। अगर आप हेल्दी खाना चाहते हैं तो थोड़ा वक्त निकालिए और अपने हाथों से अपने घर पर ही ‘मैंगो आइसक्रीम’ बनाइए। आइए जानें इसकी आसान रेसिपी।

    सामग्री

    • 2-3 आम
    • 2 कप लो फैट क्रीम (ठंडा)
    • 6 बड़े चम्मच चीनी (या अधिक स्वाद के लिए)
    • 1/8 छोटा चम्मच नमक

    बनाने की विधि

    आम को छीलकर टुकड़ों में काट लें। कुछ टुकड़ों को गार्निशिंग के लिए अलग रख दें। अब बाकी के टुकड़ों को ब्लेंडर में डाल दें और उसका प्यूरी तैयार कर लें। ठंडी क्रीम को धीमी गति से इलेक्ट्रिक मिक्सर से तब तक फेंटें जब तक कि यह गाढ़ा न होने लगे। इसमें चीनी और नमक मिलाएं। नेक्स्ट स्टेप में मिक्सर की स्पीड थोड़ी बढ़ा लें। एक स्मूद कंसिस्टेंसी तक उन्हें मिक्स करें।

    इस मिक्सचर को आम की प्यूरी में डालें और दो मिनट के लिए अच्छी तरह मिलाने तक उन्हें एक साथ फेंटें। ध्यार रहे उन्हें ज्यादा मिक्स न करें। अंत में, इस मिक्सचर को एक कंटेनर में डालें और ऊपर से आम के टुकड़ों से गार्निश करें। आप चाहें तो टुकड़ों को क्रीम के साथ मिला सकते हैं।

    अब, कंटेनर को बंद कर दें और सर्व करने से पहले इसे लगभग 6 घंटे या उससे ज्यादा समय के लिए फ्रिजर में रख दें। फिर देखें, खाने वाले रह जाएंगे हैरान।