क्रिसमस की पार्टी के लिए बनाएं ‘प्लम केक’, जानिए आसान रेसिपी

    Loading

    -सीमा कुमारी

    ‘क्रिसमस’ (Christmas) का त्योहार आने में कुछ ही दिन रह गए हैं। केक (Cake) के बिना क्रिसमस की पार्टी अधूरी ही रहती हैं। पार्टी के बीच से केक बनाने के लिए समय निकाल पाना मुश्किल होता हैं। ऐसे में आप घर पर आसान सा प्लम केक (Plum Cake) बना सकते हैं। यह खाने में बड़ा टेस्टी लगता हैं। खासकर, अगर आप बच्चों को खुश करना चाहते हैं तो प्लम केक बहुत अच्छा ऑप्शन हैं। इस केक को बनाना भी बेहद आसान हैं। आइए जानें इसकी रेसिपी-

    सामग्री

    • प्लम स्लाइस- 1/2 कप
    • मैदा- 1 कटोरी
    • चीनी-  1/2 कप
    • बटर- 1/2 कटोरी
    • बेकिंग सोडा- 1 चुटकी
    • लेमन जेस्ट- 1 चम्मच
    • अंडे- 3

    बनाने की विधि

    प्लम केक बनाने के लिए पहले बटर और चीनी को अच्छी तरह मिक्स करके घोल बना लें। इसमें मैदे को मिलाएं और फिर अच्छी तरह से मिक्स करें। अब 1 चुटकी बेकिंग सोडा मिलाएं। किसी दूसरे बर्तन में फेंटे हुए अंडे और लेमन जेस्ट मिलाएं। इन दोनों को अच्छी तरह मिलाकर फेंट लें। एक पैन को गर्म करें और उसमें मैदे, बटर और चीनी का घोल फैला दें। इसके ऊपर प्लम स्लाइस डाल दें। ओवन को पहले से 325 डिग्री पर प्रीहीट करके रखें। कुछ देर तक केक पकने दें।बनने के बाद जब केक ठंडा हो जाए तो इसमें नट्स डालकर सजा दें। घर आए मेहमानों के लिए सर्व करें।