गोवर्धन पूजा पर भगवान श्री कृष्ण को लगाएं सोन हलवा का भोग

Loading

दीपावली के दूसरे दिन यानी आज गोवर्धन पूजा है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण, गौ माता और गोवर्धन पर्वत की पूजा विधि-विधान के साथ की जाती है। ऐसे में आज आप प्रसाद के रूप में सोन हलवा बनाएं और भगवान को भोग लगाएं। यह एक पारंपरिक भारतीय व्यंजन है। जो बेहद ही स्वादिष्ठ होती है। इसे खासकर त्यौहारों पर ही बनाया जाता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि और सामग्री के बारे में…

सामग्री

  • मैदा- 1/2 किलो
  • चीनी- 1/2 किलो
  • बादाम- 1/4 किलो
  • घी- 1/2 किलो
  • दूध- 1 कप
  • पिस्ता- 100 ग्राम
  • किशमिश- 5-6
  • काजू- 5-7
  • हरी इलाइची- 50 ग्राम

विधि

  • सोन हलवा बनाने के लिए सबसे पहले लगभग एक लीटर पानी को गर्म करें। फिर इसमें चीनी डालें और इसे कुछ देर पकने दें। उसके बाद इसमें एक कप दूध डाल दें और 5 मिनट के लिए उबाल लें। अब आप कोई साफ कपड़ा लेकर इसे छान लें।
  • बचे हुए पानी और चाश्‍नी को मिला अच्छी तरह मिला लें। उसके बाद मैदा को थोड़े पानी में घोल लें और इसे हल्‍की आंच पर पकाते रहें। जब मैदा गढ़ा होने लगे तब एक बड़ा चम्मच घी इसमें डाल दें। इसे चलाते हुए समय समय पर घी डालते रहें, नहीं तो यह चिपकने लगेगा। जब यह घी छोड़ने लगे तो समझ जाएं कि यह तैयार हो चुका है।
  • अब इसे सजाने के लिए इसमें बादाम, पिस्ता और हरी इलाइची डाल दें। इसके बाद इस मिश्रण को किसी ट्रे में घी लगा कर निकाल लें और ठंडा होने पर भगवान को भोग लगाएं और प्रसाद के रूप में बांटे।