इस भाई दूज अपने भाई को परोसें खजूर की बर्फी

Loading

भाई-दूज का त्यौहार दीपोत्सव का आखरी दिन होता है। यह त्यौहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतिक है। इस दिन भाई अपने बहन के घर जाते हैं। बहन उनको तिलक लगती है और स्वादिष्ट भोजन करवाती हैं। ऐसे में क्यों न आप अपने भाई के लिए इस दिन खजूर की बर्फी बनाएं। यह हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होती है, साथ ही इसे ठंड के मौसम में खाने से काफी लाभ भी होता है। इसे बनान ज़्यादा मुश्किल नहीं है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि…

सामग्री 

  • 400 gms खजूर
  • 50 ग्राम बादाम, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 50 ग्राम काजू
  • 20 ग्राम खसखस
  • 50 ग्राम सूखे अंगूर
  • 25 ग्राम नारियल, कद्दूकस
  • 1/2 टी स्पून इलायची पाउडर
  • 75 ग्राम घी

विधि 

  • खजूर की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में धीमी आंच पर खसखस को भूनें लें, साथ ही खजूर को भी पीस लें। अब सभी ड्राई फ्रूट्स को धीमी आंच पर अच्छी तरह फ्राई कर लें और जब यह ब्राउन होने लगे तो इसमें कददूकस किया हुआ नारियल और इलाइची पाउडर डालकर एक बार फिर कुछ सेकंड के लिए भून लें।
  • उसके बाद इसमें खजूर डालें और इसे 2 से 3 मिनट के लिए पकाएं। इसे एक प्लेट में निकाल लें और इसे अच्छी तरह फैला लें। फिर इसके स्लाइस करके इस पर खसखस छिड़के और चकोर पीस काटे लें। लीजिए तैयार है आपकी स्वादिष्ट खजूर की बर्फी, ठंडा होने के बाद सर्व करें।