नाश्ते को लेकर है उलझन, तो इन चीजों को याद कर लीजिए, टेंशन दूर

    Loading

    सीमा कुमारी

    नई दिल्ली : स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी खानपान का अहम रोल होता है। अगर हम हेल्दी खाना खाते हैं और समय पर भोजन करते हैं, तो हमें इसके अच्छे फायदे मिलते हैं। अगर बात हम नाश्ते की करें, तो दिन का पहला खाना यानी नाश्ता, व्यक्ति को कभी स्किप नहीं करना चाहिए।

    कहते हैं, इंसान को नाश्ता राजा की तरह करना चाहिए, इसका मतलब यह है कि नाश्ता हमेशा भर पेट करना चाहिए और अच्छा-पौष्टिक होना चाहिए। नाश्ता ऐसा होना चाहिए, जिससे शरीर को एनर्जी मिले ताकत मिले। आइए जानें कुछ ऐसे 10 नाश्ते के बारे में जिसे आप भागते-दौड़ते मिनटों में बना सकते हैं-

    डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, सुबह के नाश्ते में आप ढोकला बना सकते हैं। गुजरात की पारंपरिक डिश ‘ढोकला’ (Dhokla) खाने में जितनी टेस्टी होता है, उतना ही हेल्दी   भी। यह बेसन के घोल से बनाया जाता है और बहुत ही मुलायम बनता है। इसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं।

    दलिया स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हेल्दी और सुपाच्य होता है। इसके अलावा, आप ओटमील दलिए का भी सेवन कर सकते हैं। इसमें प्रयोग करने वाले फल और दूध हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होते हैं। ऐसे में आप इसे खुद खा सकते हैं और अपने बच्चों को भी नाश्ते में दे सकते हैं।

    पोहा तो All Time Favourite नाश्ते की तरह है, जो सभी को पसंद होता है। इंदौरी पोहा का अलग ही ज़ायका होता है। पोहे के ऊपर हरा धनिया और नमकीन डालकर इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।

     नाश्ते में जवे बहुत आसानी से बन जाते हैं और इसका स्वाद भी सबको बहुत पसंद आ जाता है। इसमें भी आप अपनी मनचाही सब्जी डाल सकते हैं। जवे सूजी और मैदे दोनों तरह के होते हैं।

    आप अपने सुबह के नाश्ते में ब्रेड ऑमलेट बना सकते हैं। अंडा काफी हेल्दी होता है। ऐसे में कभी ब्रेड ऑमलेट, कभी उबले अंडे, तो कभी आप अंडे की भुर्जी का भी सेवन कर सकते हैं। बच्चों को भी अंडे खाना काफी पसंद होता है।

    नाश्ते में सूजी का उपमा बहुत आसानी से बना लिया जाता है और खाने में भी बहुत लजीज लगता है। इसमें आप अपनी पसंद की सब्जियां डाल सकते हैं। उपमा बनाने के बाद सबसे आखिर में अगर आप इसमें दही मिला देंगे तो बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसा स्वाद आएगा।