Mother's Day 2023
Photo - Google Doodle

Loading

मुंबई : आज यानी 14 मई को पूरी दुनिया में मदर्स डे (Mother’s Day ) मनाया जा रहा है। आज के दिन लोग अपनी मां के द्वारा उनके निस्वार्थ और बिना शर्त प्यार और प्रयासों के लिए उनके प्रति सम्मान जाहिर करते हैं। वहीं गूगल (Google) भी आज के इस खास दिन को एनिमेटेड डूडल (Doodle) के जरिए मदर्स डे मना रहा है। जिसमें कुछ जानवरों के परिवार की तस्वीरों को देखा जा सकता हैं। डूडल में एक मां मुर्गी को अंडों की देखभाल करते हुए दिखाया गया है। साथ ही शेर के साथ उसके शावकों को भी दिखाया गया है।

मां का बच्चे के सफल जीवन के पीछे एक अहम भूमिका होती है। एक मां ही होती हैं जो हमारे जीवन को प्यार, समर्थन और मार्गदर्शन से भर देती हैं और उनके इन सभी कार्यों के लिए ही मदर्स डे के रूप में यह खास दिन मनाया जाता है। मदर्स डे मां के उन त्याग और बलिदानों की याद दिलाता है जब मां अपने बच्चे और परिवार के लिए हर एक चुनौतियों से लड़ जाती हैं। मां और बच्चे के बीच का रिश्ता बेहद अनमोल होता है। 

बता दें कि मदर्स डे पहली बार 1908 में अन्ना जार्विस नामक महिला द्वारा अपनी मां एन जार्विस के लिए एक स्मारक रखने के बाद मनाया गया था। अन्ना जार्विस एक शांति कार्यकर्ता थीं। जिन्होंने गृह युद्ध के दौरान घायल सैनिकों की देखभाल की थी। इतना ही नहीं अन्ना जार्विस ने अपनी मां के योगदान का जश्न मनाने के लिए साथ ही सभी मां को सम्मानित करने के लिए राष्ट्रीय छुट्टी के लिए एक अभियान भी चलाई थी। जिसके बाद 1914 में राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने मदर्स डे को आधिकारिक छुट्टी के रूप में ऐलान किया था। जिसके बाद से यह दिन मदर्स डे के रूप में मनाया जाता है।