खूबसूरत और स्वस्थ आंखों के लिए एलोवेरा जेल वरदान से नहीं है कम, जानिए किन तकलीफों में आता है काम

    Loading

    सीमा कुमारी

    औषधीय गुणों से भरपूर एलोवेरा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होने के साथ -साथ आंखों में होने वाली कई तरह की समस्याएं, जैसे- आंखों की रोशनी कम होना, आंखों में खुजली होना, आंखों में जलन होना इत्यादि को दूर कर सकते हैं। इसके अलावा, एलोवेरा जूस (aloe vera) से आंखों को कई अन्य फायदे हो सकते हैं। इससे आप आंखों की लालिमा और जलन को भी कम कर सकते हैं। आइए जानें इस बारे में –

    एक्सपर्ट्स के अनुसार, एलोवेरा जेल का इस्तेमाल आंखों की खुजली को दूर करने के लिए किया जा सकता है। दरअसल, एलोवेरा में मौजूद गुण आंखों में हो रही खुजली को शांत कर सकता है। इसके लिए एलोवेरा की पत्तियों को ठंडे पानी में डालें। कुछ देर बाद इस पत्तियों से जेल लगाकर अपने आंखों के आसपास लगाएं। इससे आंखों की खुजली से आराम मिल सकता है।

    आंखों को मॉइश्चराइज करने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल हो सकता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और हाइड्रेटिंग गुण आंखों को मॉइश्चराइज करता है। साथ ही इससे आंखों में मौजूद गंदगी साफ हो सकती है।

    जानकारों के अनुसार, एलोवेरा का इस्तेमाल आंखों की जलन को कम करने के लिए किया जाता है। दरअसल, एलोवेरा में एंटी-सेप्टिक गुण पाया जाता है। साथ ही यह विटामिन से भरपूर होता है। अगर आपकी आंखों में जलन और दर्द की शिकायत है, तो इस स्थिति में रात में सोने से पहले फ्रेश एलोवेरा जेल अपने आंखों के आसपास लगाएं। इससे आपको काफी आराम महसूस होगा।

    अगर आपके आंखों के आसपास सूजन की शिकायत हो गई है, तो एलोवेरा आपके लिए बेस्ट है। खासतौर पर यदि आप नैचुरल तरीके से आंखों की सूजन को कम करना चाहते हैं, तो एलोवेरा का इस्तेमाल करें। यह आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इससे आपके आंखों की सूजन भी कम होगी। साथ ही यह आपको फ्रेश लुक भी दे सकता है।