File Photo
File Photo

    Loading

    -सीमा कुमारी

    हमारे देश में सोने के आभूषण पहनने की एक ख़ास परंपरा है। तीज-त्योहार हों या फिर कोई शादी समारोह, ऐसे शुभ मौकों पर भारतीय महिलाएं अक्सर सोने के आभूषण  पहने जरूर नजर आती हैं। सोना महिलाओं की खूबसूरती को तो बढ़ाता ही है लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। प्राचीन काल से ही सोने का प्रयोग रोगों के इलाज और सेहत को ठीक रखने के लिए गुणकारी माना जाता है। 

    आपको जानकर हैरानी होगी कि सोना आपको कई तरह से स्वस्थ रखने के लिए फायदेमंद है। यह डिप्रेशन कम सकता है तो रूमेटॉयड अर्थराइटिस से पीड़ित मरीजों के लिए भी लाभकारी हो सकता है। आइए जाणे सोने के गहने पहनने के फायदे-

    • एक्सपर्ट्स के अनुसार, सोना आपकी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। सोना त्वचा को गर्माहट और सूथिंग वाइब्रेशन देता है जिससे शरीर की कोशिकाओं को दोबारा उत्पन्न करने में मदद मिलती है। इसके अलावा सोने का इस्तेमाल कई स्किनकेयर और ब्यूटी प्रॉडक्ट्स में भी किया जाता है।
    • सोना पहनने से यह शरीर के तापमान नियंत्रित रहता है जो बाहर का तापमान बदलने पर हमें बीमारियों से बचाता है और हमारी इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है।
    • जानकारों के अनुसार, कानों में सोने की बालियां और झुमके पहनने से स्त्री रोग, कान के रोग, डिप्रेशन आदि से काफी हद तक राहत मिल सकती है।
    • सोना पहनने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है जो शरीर के प्रत्येक हिस्से में ऑक्सीजन के प्रवाह को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह आपको फिट रखता है और बीमारियों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।
    • मेनोपॉज से गुजरने वाली महिलाएं के लिए भी सोने के आभूषण पहना काफी फायदेमंद हो सकता है। उन मुश्किल दिनों में हो रहीं समस्याओं से ये राहत दिला सकते हैं।
    • सोने का इस्तेमाल नशा करने की लत को छुड़ाने में भी मदद करता है। नशा करने की आदत को कम करने वाली दवाइयों में सोने का इस्तेमाल किया जाता है।