File Photo
File Photo

Loading

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: सुपर फूड (Super Food) की श्रेणी में शामिल बादाम के बारे में कौन नहीं जानता।  हमारे घर के बड़े बुजुर्गों से अक्सर आपने यह बात सुनी होगी कि बादाम खाने से दिमाग (Mind) तेज होता है। बादाम सेहत के लिए बहुत फायदेमंद चीजों में से एक है। इसमें प्रोटीन, खनिज, विटामिन और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं। इसे खाने से याददाश्त तेज होती है और कई प्रकार की शारीरिक व मानसिक समस्या से निजात मिलती है।

रोजाना इसका सेवन करने से आप कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं। बता दें कि सूखे हुए बादाम के मुकाबले भीगे हुए बादाम एंजाइम रिलीज करने में मदद करते हैं, जो कि पाचन प्रक्रिया के लिए अच्छे होते हैं। भीगे हुए बादाम के छिलके में टैनिन होता है जोकि पोषक तत्वों के अवशोषण को रोकता है। आज हम   जानेंगे बादाम आपके स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, बादाम में मौजूद विटामिन-E आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार होता है। इसके सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ने के साथ इससे जुड़ी समस्याओं से बचाव रहता है। रोजाना बादाम और मिश्री को मिलाकर खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

बादाम में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जिससे ड्राई स्किन की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा, स्किन से संबंधित कई बीमारियों से आपकी रक्षा करता है। नियमित रूप से खाली पेट बादाम खाना आपके चेहरे पर चमक बढ़ा सकता है।

रोजाना इसे खाने से आपको कभी कब्ज नहीं होगी। यह हमारी आंत में स्वस्थ बैक्टीरिया को भी बढ़ावा देते हैं, जो खाने को पचाने का काम करते हैं और किसी भी बीमारी से लड़ने में शरीर की मदद करते हैं। बादाम को रोज सुबह भिगोकर उसका सेवन करने से याददाश्त तेज होती है। इसमें प्रोटीन ज्यादा होने के कारण यह ब्रेन सेल्स को रिपेयर करने में मदद करता है।