File Photo
File Photo

    Loading

    -सीमा कुमारी

    कपूर (Camphor) एक ऐसी चीज है जिसे आमतौर पर पूजा या हवन में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन, आप यह सुनकर हैरान हो जाएंगे कि यह हमारे शरीर के लिए कितने फायदेमंद हैं। कपूर घर में जरूर रखना चाहिए, ताकि जब भी हमें कोई ऐसी परिस्थिति आए तो हम इससे फायदा लें सकें।

    कपूर में ऐसे कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जिनसे हम अनजान है। ये एंटी-बैक्टीरियल (Anty Bacterial) गुणों से भरपूर होता है। प्राकृतिक कपूर (Natural Camphor) शरीर की कई सारी परेशानियों को दूर कर सकता है। आइए जानें कपूर का इस्तेमाल किन परेशानियों को दूर करने में किया जा सकता है।

    एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर पैरों में दर्द और सूजन की परेशानी हो तो कपूर में तेल मिलाकर मालिश करने से आराम मिलता है। थकान महसूस होने पर कपूर को तिल या सरसों के तेल में मिलाकर मालिश करना चाहिए।

    अगर आप किसी भी कारण से जल गए हैं तो ऐसे में कपूर का लेप लगाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जले हुए घाव को ठीक करने के लिए आप कपूर के लेप या फिर क्रीम को तैयार करके का इस्तेमाल कर सकते है। यह एंटीसेप्टिक होता है। इसके लिए आपको कपूर को पीसकर उसमें शहद मिलाना होगा। फिर अपने घाव पर लगा ले पहले आप की जलन को यह कम कर देगा और फिर घाव को भी ठीक करने में मदद करेगा ।

    बालों की परेशानी जैसे रूसी, ड्रायनेस, हेयरफॉल जैसी परेशानियों को कपूर दूर करता है।कपूर में नारियल का तेल मिलाकर लगाने से बालों का गिरना बंद हो जाता है और बाल चमकदार हो जाते हैं। अगर घने और लंबे बाल चाहिए तो कपूर में नारियल का तेल मिलाकर लगाना फायदेमंद है।

    जानकारों के मुताबिक, कपूर सर्दी-जुकाम में बहुत फायदेमंद है। सर्दी-जुकाम या खांसी की परेशानी होने पर कपूर को सरसों के हल्के गरम तेल में मिलाकर मालिश करना चाहिए। कपूर को गरम पानी में डालकर भांप लेने से बंद नाक खुल जाती है और सर्दी-जुकाम में आराम मिलता है।

    इसके अलावा, आप फटी हुई एड़ियों के इलाज में भी कपूर का इस्तेमाल कर सकते है। फटी एड़ियां बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण हो सकती है। ऐसे में इंफेक्शन को ठीक करने के लिए स्किन को मॉइश्चराइजर की जरूरत होती है। ऐसे में कपूर का इस्तेमाल किया जा सकता है।