गुणों से भरपूर नारियल भी हो सकता है खतरनाक, अधिक सेवन से होंगे ये नुकसान

    Loading

    नई दिल्ली : हम सब जानते है नारियल एक उपयोगी फल है। इसलिए हर साल 2 सितंबर को ‘विश्व नारियल दिवस’ (World Coconut Day) मनाया जाता है। इस दिन को  मनाने का मुख्य उद्देश्य नारियल की खेती और उत्पादकता को बढ़ावा देना है। साथ ही इसके महत्व को समझना है। नारियल के उपयोग बेहद अलग- अलग तरह से किये जाते है। 

    नारियल का उपयोग शुभ कामों के लिए किया जाता है। इतना ही नहीं ये सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है लेकिन जितना ये फायदेमंद है उतना ही नुकसान देह भी है। आम तौर पर नारियल के फायदे के बारे में तो आपने जाना होगा लेकिन फायदे के साथ-साथ कुछ नुकसान भी होते है। आज विश्व नारियल दिवस के अवसर पर हम आपको इसके नुकसान बता रहे है तो चलिए जानते है….. 

    आपको बता दें कि नारियल के पानी में कैलोरी बहुत कम होती है। लेकिन इसमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। जो की यह हमारे शरीर में शुगर के स्तर को बढ़ा सकता है। इसलिए नारियल यह फल डायबटीज के मरीज के लिए नुक़साम देह हो सकता है। 

    साथ ही इसका दूसरा नुकसान भी है। आपको बता दें कि नारियल पानी को अधिक मात्रा में सेवन करने से इससे मोटापा बढ़ने की समस्या का खतरा हो सकता है। हम सब जानते है शरीर में मोटापा बढ़ने से अन्य बीमारिया भी शरीर में प्रवेश करने लगती है जो सेहद के लिए नुकसान देह साबित हो सकता है। 

    आप जानते नहीं होंगे, लेकिन आपको यह जानकारी देना महत्वपूर्ण है। दरअसल नारियल में सैचुरेटेड फैट अधिक होता है और यही फैट हृदय रोग के खतरे को बढ़ता है इसलिए नारियल का सेवन सही मात्रा में करना चाहिए।