इस फूल के सेवन से मोटापा होगा कम और भी हैं फ़ायदे

    Loading

    -सीमा कुमारी

    सेंजन, मुनगा या सहजन (Drumsticks) आदि नामों से जाना जाने वाला सहजन औषधीय गुणों से भरपूर होता है। सेहत के लिए सहजन का सेवन करना बेहद फायदेमंद माना जाता है। आमतौर पर लोग सहजन के फल का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इसके फूल भी काफी फायदेमंद होते हैं। इनमें बहुत से पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है। आइए जानें सहजन के फूल से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में-

    • एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए सहजन के फूल काफी फायदेमंद साबित होते है। क्योंकि, इसके फूल की सब्जी का सेवन करने से पाचन-तंत्र मजबूत होता है। ऐसे में इसका सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
    • सहजन के फूल का सेवन वजन कम करने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। सहजन के फूल में फैट की मात्रा बहुत कम होती है और इसमें कैलोरी भी बहुत कम होती है। इसलिए इसका सेवन वजन कम करने के लिए उपयोगी होता है।
    • एक्सपर्ट्स का मानना है कि, सहजन के फूल स्किन के लिए काफी अच्छी होती है। ऐसे में आपको इसके फूलों का सेवन जरूर करना चाहिए। स्किन इंफेक्शन आदि के लिए भी सहजन के फूल फायदेमंद होते हैं।
    • सहजन के फूलों (drumsticks flowers) में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाया जाता है। जो हमारे शरीर की संक्रमण से रक्षा करता है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन और विटामिन प्रचुर मात्रा में होते हैं, जिसका सेवन सेहत के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है।