प्रेग्नेंसी में छुहारे हैं बेहद फायदेमंद, जानें कैसे खाएं

    Loading

    -सीमा कुमारी

    गर्भावस्था यानी प्रेगनेंसी (Pregnancy) के दौरान महिलाओं को खानपान का विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। क्योंकि, इस दौरान शरीर में खून की पर्याप्त मात्रा के लिए उन्हें आयरन की गोलियां खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन इन गोलियों से कुछ महिलाओं को कब्ज, मितली, उल्टी जैसी परेशानियां हो जाती है। ऐसे में यदि खजूर का सेवन किया जाए तो ये न सिर्फ महिलाओं के शरीर में खून बढ़ाने में मददगार होगा। बल्कि कई तरह की समस्याओं से राहत मिल सकती हैं। आइए जानें प्रेग्नेंसी में छुहारा खाने के फायदे के बारे में –

    एक्सपर्ट्स के मुताबिक, छुहारे में पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में कमजोरी की समस्या दूर करने के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर को कमजोर होने से बचाने के लिए छुहारे का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। छुहारे को आप दूध या खीर में डालकर भी खा सकती हैं।

    छुहारा खाना हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। छुहारे में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण, एंटी-ऑक्सीएंट और हाइपोलिपिडेमिक गुण हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। हार्ट से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने के लिए छुहारा खाना बहुत फायदेमंद होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान इसका सेवन हार्ट से जुड़ी समस्याओं से बचाने का काम करता है।

    डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, छुहारे में आयरन की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है, इसका सेवन प्रेग्नेंसी में खून की कमी होने से बचाने का काम करता है। शरीर में रेड ब्लड सेल्स की मात्रा बढ़ाने के लिए भी छुहारा खाना बहुत फायदेमंद होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान अक्सर महिलाओं में खून की कमी जैसी समस्या देखी जाती है। इस स्थिति से बचने के लिए आप छुहारे का सेवन कर सकती है।

    खजूर में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। इस कारण ये पेट संबन्धी परेशानियों में काफी कारगर हैं। ये कब्ज की परेशानी को दूर करता है। इसे खाने से काफी देर तक पेट भरा हुआ महसूस होता हैं। जो अनावश्यक रूप से खाना खाने से रोकता है और वजन को नियंत्रित रखता है।

    एक्सपर्ट्स का मानना है कि, खजूर हड्डियों, आंखों की मांसपेशियों, दांतों को भी मजबूत बनाता हैं। फॉलिक एसिड बच्चे का बेहतर विकास करता है। ऐसे में छुहारे का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है।