डायबिटीज और गठिया के मरीज करें सोआ के पत्तों का सेवन

Loading

-सीमा कुमारी

सर्दियों में बाजारों में कई तरह की सब्जियाँ एवं फल मिलते हैं| क्योंकि सर्दी का मौसम फलों, सब्जियों का मौसम होता है| लोग तरह -तरह के पकवान बनाकर सर्दी का मज़ा लेते हैं| आज हम इस आर्टिकल में सोआ के पत्ते के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे| सोवा एक पौधा है जो धनिया के जैसे लगता है| इसके पत्ते और जड़ों का इस्तेमाल सर्दियों में औषधी के रूप में किया जाता है| यह सुपरफूड यानी सोआ के पत्ते डायबिटीज और गठिया मरीजों के लिए तो यह किसी वरदान से कम नहीं है। चलिए आज आपको बताते हैं कि सोआ के पत्तों से मिलने वाले क्या-क्या फायदे हैं…

  • आज गलत लाइफ स्टाइल के कारण लोग कई तरह की बीमारियों के संपर्क आ रहे हैं| जैसे थाइराइड अनियमित पीरियड,और न जाने क्या-क्या? अगर आप भी अनियमित पीरियड की समस्या से परेशान हैं तो सोआ के पत्ते खाकर देखें। इससे कुछ दिनों में ही पीरियड सही हो जाएगा। साथ ही इससे शरीर में हार्मोन्स भी बैलेंस रहेंगे।
  • इसके पत्तों का पेस्ट, अलसी और अरंडी के बीज मिलाकर 1 गिलास दूध के साथ लें। इससे गठिया, आर्थराइटिस, जोड़ों में दर्द और सूजन से छुटकारा मिलेगा।
  • सोआ के पत्ते किफायती के साथ काफी फायदेमंद इलाज है। इससे ना सिर्फ शरीर में इंसुलिन का स्तर समान्य रहता है बल्कि यह ब्लड शुगर लेवल को भी काबू रखता है।
  • सोआ के पत्ते का सेवन करने से दिल के रोगों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
  • नियमित इसकी पत्तियों का सेवन करने से पाचन तंत्र भी सही तरीके से काम करता है। इससे आप कब्ज, एसिडिटी, दस्त से बचे रह सकते हैं।
  • सोआ के पत्ते का सेवन करने से मुँह की बदबू से भी राहत मिलती है|
  • सोआ के पत्ते यानी इसमें मौजूद एंटी-कैंसर, एंटी-बैक्टीरियल गुण शरीर में कैंसर सेल्स कोशिकाओं को बढ़ने नहीं देते। इससे आप कई तरह के कैंसर से बचे रह सकते हैं।