File Photo
File Photo

    Loading

    सीमा कुमारी

    आज देश में डायबिटीज के मरीज दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। क्योंकि, डायबिटीज यानी मधुमेह एक गंभीर बीमारी है, जो आज के समय में आम हो गई है। इसकी वजह लोगों की बदलती जीवनशैली और खानपान है। इसके रोगियों को अपने आहार का खास ध्यान रखना होता है। कई सारी ऐसी चीजें हैं, जिनसे उन्हें परहेज करना पड़ता है, खासकर मीठी चीजों से, लेकिन आपको बता दें कि कुछ फल ऐसे होते हैं जो डायबिटीज के मरीज खा सकते हैं। ये न केवल शुगर लेवल को कंट्रोल करके रखता है बल्कि उन्हें पोषक तत्व भी प्रदान करता है। इन्हीं फलों में से एक ‘लीची’ है। आइए जानें इस बारे में –

    हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार डायबिटीज के मरीजों के लिए लीची काफी फायदेमंद है। इसके अंदर पाए जाने वाला गुण डायबिटीज से जुड़ी परेशानियों को रोकने में मदद करता है। साथ ही इसमें फाइबर, विटामिन-सी, विटामिन बी-6, नियासिन, राइबोफ्लेविन, फोलेट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिसके सेवन से ग्लूकोज लेवल को कंट्रोल किया जा सकता। इसके अलावा ये इम्यूनिटी बूस्ट करने भी में मददगार होता है।

    एक्सपर्ट्स के अनुसार, शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए आप लीची खा सकते हैं। इसमें काफी अच्छी मात्रा में पानी पाया जाता है। जिसकी वजह से ये शरीर में पानी की कमी को दूर करने में सहायक है।

    रिसर्च के अनुसार, लीची में एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी डायबिटिक और इम्नूयोमॉड्यूलेटरी गुण पाए जाते हैं। ये गुण शरीर में इंसुलिन की मात्रा बढ़ा देते हैं। इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए लीची फायदेमंद है। मरीज लीची के पत्ते, बीज और फूलों का भी सेवन कर सकते हैं।

    लीची में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो पाचन क्रिया को मजबूत बनाती है। इसके सेवन से पाचन तंत्र को दुरुस्त रखा जा सकता है। साथ ही इसके सेवन से कब्ज, एसिडिटी की समस्या भी दूर होती हैं।