ठंड के मौसम में ज़रूर खाएं ये साग, मौसमी सब्जी के स्वाद के साथ हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद

    Loading

    सीमा कुमारी

    नई दिल्ली: ये तो सभी जानते हैं कि सर्दियों के मौसम में सेहत को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। लेकिन प्रकृति ने इनसे लड़ने के लिए हमें कई प्रकार के साग सब्जियां दिए हैं। जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद हैं। ऐसे में आपको इस मौसम में सरसों, बथुआ, पालक, मेथी आदि साग का जरूर सेवन करना चाहिए। आप इनका सेवन कर कई बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर के लिए काफी आवश्यक हैं। आइए जानें ये साग सेहत के लिए कैसे फायदेमंद हैं ?

    डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, सर्दियों में बथुआ का सेवन कई बीमारियों से दूर रखता है। इसे खाने से शरीर को जरूरी पौष्टिक तत्व मिलते हैं। यह कैल्शियम, मैंगनीज, पोटैशियम, विटामिन-C  और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह प्रोटीन का रिच सोर्स है। इसके सेवन से पाचन संबंधी समस्या दूर हो सकती है।

    मेथी का साग सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण है। आप इसे सर्दियों की डाइट में जरूर शामिल करें। यह आपको कई समस्याओं से बचाने में कारगर है।

    एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पालक को सुपर फूड कहा जाता है। आप इस मौसम में पालक का भी साग खा सकते हैं, जो स्वाद और सेहत से भरपूर है। यह सेहत का खजाना है, इसमें विटामिन-A , मैंगनीज, कैल्शियम, प्रोटीन और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह वजन कंट्रोल करने के साथ कई समस्याओं से निजात दिला सकता है।

    इस मौसम में आप सरसों के साग का भी सेवन कर सकते हैं। क्योंकि इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो इम्युनिटी बूस्ट करने के साथ कई बीमारियों से बचाने में भी मदद करते हैं। ऐसे में सर्दियों के मौसम में सरसों के साग खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता हैं।

    मूली सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, इसके पत्ते भी बहुत गुणकारी होते हैं। आप इसे साग या सब्जियों में शामिल कर खा सकते हैं। मूली के पत्तों में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, विटामिन-A, विटामिन- C और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सर्दियों में होने वाली समस्याओं से बचाते हैं।