बरसात में ये चीज़ें बिलकुल न खाएं, घेर सकती हैं गंभीर बीमारियां

    Loading

    -सीमा कुमारी

    बरसात के मौसम में लोगों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि इस मौसम में खतरनाक बीमारियों के फैलने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। खासकर,इस मौसम में  लोग सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसी बीमारियों के चपेट में ज्यादा आते हैं। क्योंकि, गर्मी का मौसम खत्म होने के बाद से तापमान धीरे-धीरे नीचे चला जाता है और तरह-तरह की स्वास्थ्य समस्याएं शुरू हो जाती हैं।

    एक्सपर्ट्स का मानना है कि, बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा नुकसान खाद्य पदार्थों से पहुंचता है और कई प्रकार के फूड्स का सेवन करना बीमारी की प्रमुख वजह भी बन जाता है। ऐसे में खानपान का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। आइए जानें इस मौसम में खाने की किन-किन चीजों से परहेज है बहुत जरूरी ?

    • डाइट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बरसात में पालक, मेथी, बथुआ, बैंगन, फूल गोभी, पत्ता गोभी जैसी सब्जियां खाने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, इस मौसम में कीड़ों की फर्टिलिटी बढ़ जाती है।  खासकर पत्तेदार सब्जियों में ये काफी तेजी से पनपने लगते हैं।  इसलिए इन्हें खाने से बचना चाहिए।
    • ज्यादातर लोग बरसात के मौसम में जमकर चाट-पकौड़े खाते हैं।  इससे सेहत को काफी नुकसान पहुंच सकता है। बरसात में चाट-पकौड़ों की बजाए सूप पीने की आदत डाल लें। सूप में भरपूर मात्रा में न्यूट्रीशन पाए जाते हैं। साथ ही ये आसानी से पच भी जाता है। सूप में अदरक, लहसुन और गरम मसाला डालकर पीने की सलाह देते हैं। इससे न केवल सूप का ज़ायका बढ़ता है, बल्कि शरीर का इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।  इसके अलावा सूप शरीर को हाइड्रेट करने का काम भी करता है।
    • एक्सपर्ट्स की मानें, तो बरसात का मौसम अधिकांश मछलियों व अन्य समुद्री जीवों के लिए प्रजनन का समय होता है। यही वजह है कि इस मौसम में मछली और सी-फूड (fish and seafood) खाने से फूड प्वाइजनिंग (food poisoning) का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए इन चीजों का परहेज़ जरूरी है।
    • बारिश में बीमारियों की एक बड़ी वजह है पीने का पानी। पानी से कई संक्रामक रोग होते हैं। इस मौसम में पानी उबालकर पीना चाहिए। दरअसल, पानी से कई तरह के संक्रमण और बैक्टीरिया आपके शरीर में पहुंच सकते हैं। इसलिए पानी के इस्तेमाल में विशेष सावधानी बरतें।
    • एक्सपर्ट्स के अनुसार,  बारिश के मौसम में ज्यादा-से-ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए। 3-4 लीटर पानी रोज पीना चाहिए। पानी शरीर में मौजूद हानिकारक तत्वों को बाहर निकालता है, और शरीर को हाइड्रेट रखता है। इसके अलावा गर्म सूप, जूस, छाछ और दूध का सेवन भी करना चाहिए।
    • इस मौसम में मशरूम के सेवन से भी परहेज करना चाहिए। चूंकि सीधे जमीन से उगने के कारण इसे खाने से कई तरह के क्टीरियल इन्फेकशन होने का खतरा बढ़ जाता है।

    इन सभी महत्वपूर्ण बातों को फॉलो कर आप अपने सेहत का ख्याल रख सकते हैं।