File Photo
File Photo

    Loading

    -सीमा कुमारी

    पोषक तत्वों से भरपूर ‘दूध’ (milk) को एक कम्पलीट मील माना जाता है। दूध में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत बनाएं रखने के लिए बेहद जरूरी होते हैं। पर क्या आप जानते हैं कई ऐसी चीजें हैं जिनके साथ दूध का सेवन करने से आपके शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है।आइए जानें आखिर वो कौन सी चीजें हैं जिनका हमें दूध के साथ सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

    एक्सपर्ट्स के अनुसार, बालों से लेकर खूबसूरत त्वचा तक, मछली खाने के कई फायदे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं मछली का सेवन कभी भी दूध के साथ नहीं करना चाहिए। मछली के बाद दूध का सेवन किया जाए तो पाचन संबंधी (जैसे फूड पॉइजनिंग, पेट दर्द आदि) दिक्कत तो होती है साथ ही स्किन पर सफेद धब्बे भी हो सकते हैं। हालांकि मछली के बाद दूध का सेवन न करने पर कोई साइंटिफिक रीजन अभी तक नहीं है।

    दूध के साथ दही कभी नहीं खानी चाहिए। ऐसा करने से आपको एसिडिटी, गैस और उल्टी की समस्या हो सकती है। दही खाने के करीब एक से डेढ़ घंटे बाद ही किसी व्यक्ति को दूध पीना चाहिए।

    खट्टे फलों के साथ भी दूध का सेवन करने की सलाह नहीं दी जाती है। इसे खाने से उल्टी की समस्या हो सकती है। ये दोनों चीजें एक साथ लेने से सेहत पर बहुत विपरीत प्रभाव पड़ता है। इसलिए जब भी खट्टे फल खाएं उसके कम से कम 2 घंटे बाद ही दूध का सेवन करें।

    दूध पीने के बाद कटहल का सेवन न करें। दरअसल, कटहल खाने से तुरंत बाद दूध पीने से आपको स्किन और पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। दूध पीने के तुरंत बाद कटहल खाने से स्किन पर रैशेज, खुजली और सोरायसिस की परेशानी हो सकती है। साथ ही यह पाचन को भी प्रभावित कर सकता है।

    उड़द की दाल और दूध का एक साथ या फिर छोटे से अंतराल के बाद किया गया सेवन आपको गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। इससे पाचन का गड़बड़ाना, जी मचलना, उल्टी आना, शरीर में भारीपन महसूस होना और पेट दर्द जैसे लक्षण दिखाई देने लगते हैं। उड़द की दाल खाने के कम से कम दो घंटे बाद दूध पीना चाहिए।