
-सीमा कुमारी
गर्मी के मौसम में लोग अपने-आप को फिट रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा ठंडी चीजें खाना पसंद करते हैं, क्योंकि इन चीजों का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। ठंडी चीज़ का सेवन करने से लोग दिनभर एनर्जेटिक फील होने के साथ ठंडक का अहसास होता है और वह फिट भी रहते हैं। ऐसे में लोग खीरा (Cucumber) खाना ज्यादा पसंद करते हैं। दरअसल, खीरे में कई पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स (Anti-oxidants) गुण होते हैं, जो सेहत और ब्यूटी के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। चलिए जानते हैं खीरे के सेवन से मिलने वाले फायदों के बारे में…
- रिसर्च के मुताबिक, खीरे का सेवन करने से कैंसर से लड़ने की ताकत मिलती है। ऐसे में रोजाना खीरा का सेवन करने से कैंसर या ट्यूमर होने का खतरा कम होता है।
- खीरे का सेवन केवल पाचन के लिहाज से ही फायदेमंद नहीं है बल्कि यह त्वचा संबंधी समस्याओं से भी बचाता है। गर्मियों में होने वाले सन बर्न होने पर इसका रस लगाना लाभप्रद होता है।
- आंखों के नीचे आए सूजन को भी यह दूर करता है। साथ ही डार्क सर्किल हटाने के लिए भी इसका पैक फायदेमंद होता है।
- छिलके के साथ खीरा खाने से मांसपेशियां व हड्डियां मजबूत होती हैं। इसमें पाए जाने वाला सिलिका, कैल्शियम हड्डियों को मजबूत रखता है और कई बीमारियों से भी बचाता है।
- खीरा, गाजर व पालक का जूस पीने से बाल की जड़ें मजबूत होती हैं। ऐसे में इसका प्रयोग करने से बाल की ग्रोथ तेजी से होने के साथ हेयर फॉल, डैंड्रफ की समस्या से भी छुटकारा मिलती है।
- खीरे के इस्तेमाल से मुंह से आने वाली बदबू से छुटकारा मिल सकती है। अगर आप इस समस्या से परेशान हैं तो खीरा जरूर खाएं।
- बताते है कि, खीरे के सेवन से डायबिटीज कंट्रोल रहता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को इसे अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
- इन तमाम बातों से यह स्पष्ट होता है कि खीरे का सेवन सेहत के लिए कितना फायदेमंद है। ऐसे में खीरे का सेवन क्यों न किया जाए।