File Photo
File Photo

    Loading

    सीमा कुमारी

    ये तो सभी जानते हैं कि, दूध (Milk) का सेवन सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। क्योंकि, दूध हमारे शरीर को एनर्जी(  Energy ) देता है और हड्डियों को मजबूत ( strong ) करता है। क्योंकि, आयुर्वेद के अनुसार दूध को संपूर्ण आहार माना जाता है। अगर किसी वजह से आप अपना मील ,(meal) मिस कर देते हैं, तो आप एक गिलास दूध पीकर उसकी पूर्ति कर सकते हैं।

    क्या आपको पता है कि दिन की बजाय रात में दूध पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। आइए जानें रात में दूध पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं-

    हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आपको कब्ज की समस्या है तो आपको रात में सोने से पहले गर्म दूध पीना चाहिए। ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, क्योंकि ये पाचन के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

    दूध में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसलिए हमेशा दूध पीने की सलाह भी दी जाती है। वहीं अगर आप रात में सोने से पहले दूध पीते हैं, तो शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। इसके अलावा दूध पीना मांसपेशियों के विकास के लिए भी बहुत जरूरी होता है।

    एक्सपर्ट्स के अनुसार, पुरुषों को रात को सोने से पहले एक गिलास दूध जरूर पीना चाहिए। यह उनके यौन स्वास्थ्य के लिए तो बेहतर होता ही है। साथ ही उन्हें कई अहम जगहों पर फुर्तीला और एनर्जेटिक बनाए रखता है।

    रात को एक कप दूध पीने से आपकी स्किन (skin) की सुंदरता बढ़ती है। दूध प्रोटीन में भरपूर होता है, जो त्वचा को आकर्षक बनाता है और साथ ही बालों की चमक को बढ़ाता है।

    रात में दूध पीने से अनिद्रा की समस्या दूर होती है। अगर आप अनिद्रा की समस्या से परेशान हैं, तो आपको रोज रात में दूध पीकर सोना चाहिए।

    दूध कैल्शियम (Calcium) से भरपूर होता है, जो मजबूत हड्डियों के लिए अच्छा होता है। रात को एक कप गुनगुना दूध पीने से शरीर में कैल्शियम की मात्रा बढ़ जाती है, जो हड्डियों को पहले से अधिक मजबूत बनाता है। यह जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द से राहत देने में भी मदद भी करता है।