File photo
File photo

    Loading

    -सीमा कुमारी

    पोषक तत्वों से भरपूर ‘खजूर’ (dates) का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। खासकर, सर्दियों में इसका सेवन करना किसी वरदान से कम नहीं है। ‘खजूर’ में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे -आयरन, मिनरल, कैल्शियम, फॉस्फोरस और विटामिन्स आदि। 

    सबसे बड़ी ख़ास बात ये है कि, इस ड्राईफ्रूट का सेवन आप किसी भी रूप में कर सकते हैं। कुछ लोग ताजा खजूर खाना पसंद करते हैं। वहीं कुछ दूध के साथ शेक बनाकर पीते हैं। आइए जानिए, सर्दियों में खजूर का सेवन करना हेल्थ के लिए किस तरह से फायदेमंद हो सकता है।

    हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, नियमित रूप से खजूर का सेवन करने से खून की कमी दूर होती है। आप खजूर का सेवन दूध के साथ कर सकते हैं।

    रोजाना खजूर का सेवन करना आंखों के लिए फायदेमंद होता है। खजूर में विटामिन ए होता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार है।

    खजूर में मौजूद कैल्शियम कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। यही वजह है कि बच्चों की हड्डियों के विकास के लिए उन्हें खजूर खिलाने की सलाह दी जाती है।

    एक्सपर्ट्स के अनुसार, विटामिन-C से भरपूर होने के कारण खजूर त्‍वचा के लचीलेपन को बरकरार रखता है, जिससे स्किन कोमल बनी रहती है। यह बालों को भी स्‍वस्‍थ बनाए रखता है। ऐसे में इसका सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।

    खजूर में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता  है. ये कब्ज की समस्या को दूर करता है। इसमें स्ट्रोइंटेस्टाइनल पाचन तंत्र से संबंधित परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

    इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।