File Photo
File Photo

    Loading

    -सीमा कुमारी

    एलोवेरा हमारे हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद है। लेकिन, जरूरत से ज्यादा सेवन या इस्तेमाल के बड़े नुकसान भी संभव हैं। इसके जूस से लेकर जेल तक हमारी सेहत और सुंदरता बनाए रखने में मदद करती है। हमें इसके नुकसान की भी जानकारी होनी चाहिए। आइए जानें।

    किसी भी चीज को इस्तेमाल करने से पहले उसके फायदे या नुकसान दोनों की जानकारी होना ज़रूरी है, जिससे उस चीज का इस्तेमाल सीमित मात्रा में हो सके। दरअसल, एलोवेरा (Aloevera) में लेटेक्स पाया जाता है, और अगर इसे जूस या किसी भी फॉर्म में खा लिया गया, तो इसकी वजह से पेट में इरीटेशन, दर्द और एलर्जी होने जैसी समस्याएं देखी जा सकती हैं।

    एलोवेरा से संभावित नुकसान

    • एक रिसर्च (Mayo Clinic) के मुताबिक एलोवेरा का जरूरत से ज्याद सेवन नुकसानदायक हो सकता है। अगर कुछ दिनों तक 1 ग्राम से ज़्यादा इसका इस्तेमाल किया गया, तो किडनी फेल हो सकती हैं।
    • एलो वेरा लेटेक्स का ज़्यादा-मात्रा में सेवन कैंसर का कारण भी बन सकता है.। इसके अलावा डायरिया, पेट में दर्द जैसी समस्याएं भी देखने को मिल सकती हैं।जिन्हें एलोवेरा से एलर्जी है, उन्हें भी इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
    • कई लोगों को इससे स्किन एलर्जी, आंखें लाल होना और स्किन पर रैशज़ या इरिटेशन और जलन होने जैसे लक्षणों का सामना करना पड़ सकता है।
    • इसका ज़्यादा सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है। अगर ब्लड शुगर लेवल ज़रूरत से ज़्यादा हो गया, तो यह सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।