बच्चों की मेमरी मजबूत करने के लिए अपनाएं ये उपाय, परीक्षा में नहीं भूलेंगे जवाब

    Loading

    -सीमा कुमारी

    हर अभिभावक चाहते हैं कि उनके बच्चे पढ़ लिख कर एक काबिल इंसान बनें। बच्चों की छोटी-से-छोटी बात हर मां-बाप के लिए बहुत ही जरूरी होती है। 

    कई अभिभावक अक्सर इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि बच्चों के एग्जाम में अच्छे नंबर नहीं आते। इसके अलावा, बच्चे कई बार पढ़ा हुआ भी भूल जाते हैं। इसका मुख्य कारण होता है कि बच्चे एग्जाम में आंसर्स को याद नहीं करते, बल्कि उन्हें रट लेते हैं। जिसके कारण ऐन मौके पर वे उत्तर भूल जाते हैं। ऐसे में अभिभावक बच्चों को पढ़ाते समय कुछ तरीके अपनाकर उन्हें उत्तर और भी अच्छे से याद करवा सकते हैं। तो आइए जानें –

    एक्सपर्ट्स के अनुसार, बच्चों को याद करवाने का सबसे आसान तरीका यही है कि आप उन्हें प्रैक्टिक्ल तरीके से चीजें समझाएं। आप उन्हें जिंदगी से जुड़ी चीजों के उदाहरण देकर चीजें सिखा सकते हैं। जैसे कि आप इतिहास के विषय की कोई तारीख बच्चों को उनके जन्म की तारीख से जोड़कर बता सकते हैं।

    आप यदि बच्चों को लंबे समय तक कोई चीज याद करवाना चाहते हैं, तो उन्हें लिखकर उसका अभ्यास करवाएं। पहले आप उनसे प्रश्नों के उत्तर सुनें, फिर इसके बाद आप उनसे लिखवाकर भी ज़रूर देखें। लिखने से बच्चे को जवाब याद रहेंगे और एग्जाम के दौरान उन्हें कोई समस्या नहीं आएगी।

    जानकारों का मानना है कि, बच्चों को पढ़ाते समय अक्सर पेरेंट्स उन्हें आसंर्स रटवाने की कोशिश करते हैं। आप उन्हें टॉपिक के बारे में समझाने की कोशिश करें। इससे वह गहराई से टॉपिक के बारे में समझ पाएगा और उसे खुद से भी लिख पाएगा।

    आप बच्चों को किसी स्टोरी या फिर गाने के साथ भी पढ़ा सकते हैं। कोई मुश्किल लगने वाली चीज आप उन्हें गाने के साथ बोलकर एक लाइन में ही याद करवा सकते हैं। इससे बच्चे कोई भी चीज को आसानी से याद रख लेंगे। उनकी लिए आंसर्स को भी ज्यादा करना ज्यादा मुश्किल नहीं होगा।