Get rid of saliva coming out of your mouth like this

Loading

-सीमा कुमारी

छोटे बच्चों का लार निकलना एक आम समस्या है। इससे निजाज पाने के लिए मां क्या-क्या नहीं करती है। अगर बात बड़ो की है तो ये थोड़ा अजीब सा लगता है। अक्सर आपने देखा होगा कि सोते समय कुछ लोगों के मुंह से लार निकलती है। दरअसल, मुंह से लार निकलने का कारण गलत डाइट के साथ-साथ कई बीमारियों का कारण हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि समय रहते इसका इलाज किया जाय। आज हम इस आर्टिकल्स में मुंह से लार निकलने के कारण और इसे दूर करने के कुछ घरेलू उपाय बताएंगे। चलिए जानते है उन घरेलू उपाए के बारे में।।।

मुंह से लार निकलने के कारण:

  • मौखिक स्वच्छता नहीं बनाए रखने से भी लार का उत्पादन बढ़ सकता है। इसलिए मौखिक स्वच्छता बनाए रखने के लिए कुल्ला करना और रोजाना ब्रश करना बहुत जरूरी है।
  • मनुष्य में तीन लार ग्रंथियां होती हैं। इनमें से किसी एक में भी सूजन होने से लार का उत्पादन बढ़ सकता है।
  • स्वीट, हॉट एंड स्पाइसी फूड्स खाने से लार का उत्पादन बढ़ सकता है।
  • बच्चों को छह से आठ महीने के बीच पहला दांत आना शुरू होता है जिसे दूध का दांत कहा जाता है। बच्चों के दांत आने के पीरियड में उनके मुंह से अधिक लार आ सकती है।

इसके निवारण के घरेलू उपाय:

  • तुलसी के पत्तों का दिन में दो से तीन बार का सेवन करने से मुंह से निकलने वाली लार से छुटकारा मिलता है।  इसके अलावा आप तुलसी के पत्ते के रस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पीना लार के उत्पादन को कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही माउशवॉश से गरारे करने से लार के उत्पादन को कम किया जा सकता है।
  • 500 मि।ली। पानी में 125 ग्राम सुहागा मिलाकर गरारे करें। इसके अलावा सुहागा को शहद को मिलाकर खाएं। ऐसा एक दिन में 3-4 बार करें। इससे लार का गिरना, कब्ज और गैस से राहत मिलती है।
  • समय रहते इसका इलाज न होने पर आप इन बीमारियो का शिकार हो सकते है। 

जैसे- साइनस इंफेक्शन ,एसिडिटी, नाक की एलर्जी आदि।