Eyes, Eyesight
File Photo

    Loading

    -सीमा कुमारी

    प्याज और अदरक हर भारतीय घरों की रसोई में लगभग हमेशा ही होते है। एक के बिना चाय अधूरी है तो दूसरे के बिना खाना। ये दोनों ही चीजें जिस डिश में डाली जाती है। उसका स्वाद कई गुणा बढ़ जाता है। लेकिन, आपको सुनकर अचंभा होगा कि अदरक और प्याज का रस अनगिनत गुणों से भरपूर है। यह दोनों सेहत के लिए भी काफी गुणकारी मानी जाती है। प्याज और अदरक का रस कई समस्याओं को दूर करने में लाभकारी होगा। ये पाचन तंत्र को दुरुस्त करने के साथ इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। आइए जानते हैं अदरक और प्याज का रस पीने के फायदे-

    हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, प्याज और अदरक का रस शरीर में खून की कमी को दूर करने में करता है। अदरक का सेवन शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है। वहीं कच्चे प्याज का रस एनीमिया की समस्या में फायदेमंद होगा। शरीर में खून की कमी होने पर अदरक और प्याज के रस का सेवन कर सकते हैं।

    प्याज विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स ( Antioxidants) से भरपूर होता हैं।   इसे पीने से ये आपकी त्वचा को सूरज की अल्ट्रावायलेट किरणों से बचाए रखता हैं।

    प्याज और अदरक आंखों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं। प्याज का रस आपके शरीर में ग्लूटाथिओन का निर्माण करता है। ग्लूटाथिओन आंखों के लिए लाभकारी हो सकता है। इसके अलावा प्याज और अदरक के रस में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर रूप से होता है, जो आंखों के लिए लाभकारी है। इतना ही नहीं, प्याज के रस में विटामिन-ई की भी मौजूदगी होती है, जो आंखों के लिए लाभकारी है।

    अदरक के रस में मैग्नीशियम, पौटेशियम, फॉस्फोरस और विटामिन (Vitamin) की अच्छी मात्रा होती है जिससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और बाल झड़ना भी कम हो जाते है।

    एक्सपर्ट्स की मानें तो,समान्यता, प्याज और अदरक का रस सभी के लिए अच्छा माना जाता है लेकिन पुरुषों के लिए यह बेहद फायदेमंद हो सकता है। प्याज और अदरक में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट पुरुषों के स्पर्म काउंट को बढ़ाने में असरदार हो सकते हैं। 

    अगर आपको प्रजनने क्षमता से जुड़ी परेशानी है, तो नियमित रूप से अदरक और प्याज का रस पिएं। इसके लिए सबसे पहले प्याज और अदरक के रस को बराबर मात्रा में मिला लें। अब इस रस को रात में सोने से पहले पिएं। कुछ समय बाद आपको इसके सकारात्मक प्रभाव दिखने लगेंगे।