नारियल का एक टुकड़ा कैसे बढ़ाएगा आपकी इम्यूनिटी, वजन भी रहेगा कंट्रोल में, जानिए कैसे

    Loading

    सीमा कुमारी 

    नई दिल्ली : हिंदू धर्म में नारियल को समृद्धि, धन, शुभता और सम्मान का प्रतीक माना जाता है। अगर नारियल की बात करें तो, यह एक ऐसा फल है। जो कई पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। नारियल को पूजा में जितना महत्वपूर्ण और शुभ माना जाता है।  उतना ही सेहत के लिए भी फायदेमंद है। इतना ज्यादा फायदेमंद कि जानकर आपको हैरानी होगी। विटामिन और मिनरल से भरपूर होने के कारण नारियल एक सुपरफूड है जो आपकी सेहत समस्याओं को दूर करने में काफी मददगार है। आइए जानें नारियल खाने के फ़ायदे के बारे में –

    डाइट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, तनाव भरी जिंदगी में नींद नहीं आने की समस्या आज आम होती जा रही है। अगर आप भी अनिद्रा की समस्या से परेशान हैं तो रात को खाना खाने के आधे घंटे बाद नारियल का एक टुकड़ा जरूर खाएं। फिर देखिए कैसे नींद आती है।

    कहते हैं कि, नारियल खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल आदि गुण रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ाते हैं। ऐसे में इसका सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।एक्सपर्ट्स का मानना है कि, अगर किसी को उल्टी आ रही है, तो उसे नारियल का टुकड़ा मुंह में रखकर थोड़ी देर तक चबाना चाहिए। ऐसा करने से आपको उल्टी से राहत मिल सकती है।

    पेट में कीड़े होने पर रात को सोने से पहले और सुबह 1 चम्मच पिसे हुए नारियल का सेवन करें। इससे कीड़े बहुत जल्दी मर जाते हैं। कब्ज की समस्या में भी नारियल काफी असरदार होता है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पायी जाती है। ऐसे में इसके सेवन से कब्ज, एसिडिटी, अपच आदि पेट संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकती है।

    कच्चे नारियल का सेवन करने से भूख कंट्रोल होती है। साथ ही मेटाबॉलिज्म तेज होता है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार नारियल खाने से शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी कम होने में मदद मिलती है। ऐसे में वजन कंट्रोल रहता है।