How 'Aam Panna' is a boon for health in the summer season, definitely know

इसे पीने से शरीर का तापमान भी मैनेज्ड रहता है।

    Loading

    -सीमा कुमारी

    ‘आम पन्ना’ (Aam Panna) उत्तर भारत का एक बहुत ही लोकप्रिय पेय हैं। कच्चे आम के बनने वाला ये पेय ना केवल तन को शीतलता प्रदान करता है बल्कि सेहत के लिए भी बहुत लाभदायक होता हैं। जिसे लगभग हर कोई गर्मियों में पीना पसंद करता है। इसे पीने से शरीर का तापमान भी मैनेज्ड रहता है। अगर आप भी आम पन्ना के शौक़ीन हैं, तो आइए जानें इसके फायदों के बारे में-

    • हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आम पना एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन-C का बहुत ही अच्छा स्रोत हैं। इसे नियमित रूप से पीने से प्रतिरक्षा बढ़ेगी क्योंकि ये पोषक तत्व हमारे शरीर को सूक्ष्म जीवों से लड़ने के लिए बेहतर बनाता हैं। आहार में विटामिन-C की कमी के कारण स्कर्वी रोग होता हैं। स्कर्वी मसूड़े के रोग, कमजोरी और एनीमिया के साथ जुड़ा हुआ हैं। आम पना विटामिन-C से भरपूर है, जिससे स्कर्वी को रोकने में मदद मिलती हैं। विटामिन C संयोजी ऊतकों के लिए कोलेजन के रूप में कार्य करता है और आयरन के अवशोषण में मदद करता हैं।
    • एक्सपर्ट्स के अनुसार, गर्मियों में त्वचा और बालों की सेहत पर भी असर पड़ता है। हालांकि, अगर आप आम पन्ना का सेवन करें, तो आपको फायदा मिल सकता है। आम पन्ना विटामिन-C और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो आपके बालों और त्वचा के लिए लाभदायक होगा।
    • आम के पना रोजाना पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। ऐसे में इसका सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है।
    • एक्सपर्ट्स बताते है कि, गर्मियों में आम का पना (Aam Panna) टीबी और हैजा जैसी बीमारियों के लिए टॉनिक का काम करता है।
    • अगर आप अपने डेंटल सेहत में सुधार चाहते हैं, तो आम पन्ना पीना शुरू कर दें। यह मसूड़ो से जुड़ी समस्याएं, केविटी, सांस की बदबू आदि को दूर करने का काम करता है।