File Pic
File Pic

    Loading

    -सीमा कुमारी

    सेहतमंद रहने के लिए कई तरह के पोषक तत्वो की जरूरत होती है। क्योंकि, इन चीजों की कमी से शरीर को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में कई लोग शरीर में विटामिन्स की कमी को पूरा करने के लिए सप्लिमेंट्स लेते हैं। यानी आयरन की दवा, आयरन की कमी से शरीर में खून की कमी होने लगती है।

    जिस कारण आयरन की गोलियां लेने की सलाह दी जाती है। प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को आयरन की गोलियां लेना पड़ता है। ऐसे में अगर आप आयरन की गोलियां ले रहे हैं तो आपको भूलकर भी कुछ चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। आइए जानें उन चीजों के बारे में-

    • हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप आयरन की गोलियां ले रहे हैं, तो इसके साथ कभी भी नींबू का सेवन ना करें। इससे दवाई का असर बेअसर हो सकता है।
    • कहते है कि, नींबू के साथ दूध, पपीता, रेड मीट, दही, टमाटर, डेयरी प्रोडक्ट्स ना खाएं। दरअसल, नींबू में सिट्रिक एसिड होता है जो इन चीजों के साथ मिलकर गलत रिएक्ट करता है। इससे गैस, एसिडिटी, पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती हैं। 
    • एक्सपर्ट्स के अनुसार, एसिडिक होने के कारण माउथ अल्सर से जूझ रहे लोगों को नींबू का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे इंफ्लमैशन और जलन की समस्या हो सकती है। ऐसे में माउथ अल्सर से जल्द छुटकारा पाना चाहते हैं तो तुरंत नींबू पानी का सेवन बंद कर दें।
    • अगर पेट में अल्सर की समस्या है तो नींबू का सेवन गलती से भी ना करें। क्योंकि, इसमें एसिड होता है, जो आपकी समस्या को बढ़ा सकता है।
    • नींबू स्किन के लिए फायदेमंद होती है, लेकिन इसे सीधे त्वचा पर नहीं लगाना चाहिए। खासकर जिनकी स्किन सेंसटिव हो। सिट्रिक होने के कारण इससे त्वचा में जलन, खुजली व मुंहासे हो सकते हैं।
    • एक्सपर्ट्स का मानना है कि, दांतों में ठंडा-गर्म लगने की परेशानी है तो नींबू का सेवन भूलकर भी ना करे। इसमें मौजूद सिट्रिक एसिड दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचाता है। वहीं, ब्रश करने के बाद तुरंत नींबू पानी पीने से दांत कमजोर हो सकते हैं।इसलिए ऐसा करने से बचें।