Headache
File Photo

    Loading

    -सीमा कुमारी

    यूं तो सिरदर्द होना एक आम समस्या है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, ज्यादा देर कंप्यूटर स्क्रीन पर काम करने से या फिर फोन का इस्तेमाल करने से सिरदर्द जैसी समस्या होने लगती है। कई बार तो सिर का दर्द इतना बढ़ जाता है कि बर्दाशत करना भी बड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में दवाईयों की जगह आप कुछ घरेलू नुस्खे दर्द से राहत पाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। तो आइए जानें इसके बारे में –

    एक्सपर्ट्स के अनुसार, सिरदर्द से राहत पाने के लिए आप एक्यूप्रेशर की मदद भी ले सकते  हैं।इसके लिए अपने हाथ की हथेली को सामने की ओर ले आएं। अब अंगूठे और इंडेक्स फिंगर के बीच की जगह पर दूसरे हाथ से हल्के हाथों से मसाज करें।  दोनों हाथों में 4 से 5 मिनट के लिए मसाज करें। ये दर्द से तुरंत राहत दिलाने का काम करेगा।

    लौंग से भी आप सिर के दर्द से राहत पा सकते हैं। तवे पर लौंग गर्म कर लें। इसके बाद गर्म की हुई लौंग की कलियां रुमाल में बांध लें। कुछ-कुछ देर में इस पोटली को सूंघते रहें। आपको सिर के दर्द से काफी आराम मिलेगा।

    कई बार गैस के कारण भी सिरदर्द होने लगता हैं। ऐसे में एक गिलास पानी गर्म करें।  इसमें नींबू का रस मिलाएं। इन दोनों चीजों को अच्छे मिलाएं। अब इस पानी का सेवन कर लें। ये पानी सिरदर्द से राहत दिलाने का काम करता हैं। ये बहुत ही आसान घरेलू नुस्खे हैं।

    हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सेब एक बहुत ही हेल्दी और स्वादिष्ट फल है। सेब सिरदर्द का इलाज करने में भी मदद करता हैं। इसके लिए एक सेब को काट लें। इसका सेवन नमक लगाकर करें। कई बार बहुत कोशिशों के बाद भी सिरदर्द ठीक नहीं होता  हैं। ऐसे में सेब आपको सिरदर्द से राहत दिलाने का काम करता  हैं।

    तेल मालिश से भी आप सिरदर्द से राहत पा सकते हैं। लेकिन आप साधारण तेल की जगह लौंग का तेल मसाज करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। लौंग में दर्द निवारक गुण पाए जाते हैं। इस तेल को लगाने से दर्द कम होता है।