अगर आप इन फलों को फ्रिज में रखती हैं, तो ठहर जाएं

    Loading

    सीमा कुमारी

    नई दिल्ली : अधिकतर महिलाएं  फल, सब्जियों और खाने के सामान को खराब होने से बचाने के लिए उन्हें फ्रिज में रख देती हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कुछ ऐसे फल हैं जिन्हें फ्रिज में रखने से वे खराब हो जाते हैं। आइए जानें वो कौन से  कौन फल और सब्जियां हैं, जिन्‍हें गलती से भी कभी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से न सिर्फ उनकी ताजगी खराब होती है, बल्कि यह सेहत के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकते हैं। आइए जानें इस बारे में-

    एक्सपर्ट्स के अनुसार,  गर्मियों का फल यानी, फलों के राजा आम को खराब होने से बचाने के लिए महिलाएं उसे फ्रिज में स्टोर करके रख देती हैं। ऐसा करने से आम और खराब हो जाते हैं। साथ ही उनकी महक फ्रिज में रखी अन्य चीजों में से भी आने लगती है।ऐसे में इसका सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए ऐसा करने से बचें।

    विशेषज्ञों  के मुताबिक, टमाटर खुली हवा में ही रखना चाहिए। क्योंकि, यह धूप में उगने वाला फल है जो अधिक ठंड में खराब हो जाता है। इसलिए इसे फ्रिज में स्टोर करने से बचें।केले को भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। आप देखेंगी कि केला फ्रिज में रखने से उसमें काले धब्बे पड़ने लगते हैं और वह जल्दी खराब होने लगता है।

    लहसुन को भी फ्रिज में रखने की गलती न करें। ऐसा करने से लहसुन एक्टिव हो जाते हैं और कुछ ही दिनों में अंकुरित होने लगते हैं। इसकी वजह से इसके स्‍वाद में भी बदलाव आ जाता है।अधिकतर लोग बाजार से लीची लाकर उसे खराब होने से बचाने के लिए फ्रिज में रख देते हैं, जो कि गलत है। लीची फ्रिज में रखने से जल्दी खराब होने लगती है।इसलिए ऐसा करने से बचें।

    इन सामान्य बातों को ध्यान में रख कर ही आप अपने  खाने-पीने की चीजों को फ्रिज में रखे।