बरसात में घर से मच्छर भगाना हो तो घर पर जरूर लगाएं ये पौधे

    Loading

    सीमा कुमारी

    नई दिल्ली : बारिश का मौसम आते ही लोगों की सबसे बड़ी समस्या होती है मच्छरों का बढ़ना। क्योंकि, मच्छरों से कई प्रकार की बीमारियां पैदा होती हैं, जिनमें डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया प्रमुख हैं। ये बीमारियां मच्छरों के काटने से फैलती हैं। इन मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए लोग क्रीम्स, स्प्रे, मैट जैसे कई तरह के उपाय भी अपनाते हैं। लेकिन, इससे हमें पूरी तरह निजात नहीं मिल पाता है। ऐसे में आप इन  मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए आप अपने घर पर कुछ पौधों को उगाकर इससे छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानें इस बारे में –

    एक्सपर्ट्स के अनुसार, गेंदे फूल का पौधा मच्छरों से छुटकारा पाने में काफी असरदार माना जाता है। क्योंकि, इसकी सुगंध से मच्छर भाग जाते हैं। अगर आप  मच्छरों से छुटकारा पाना  चाहते हैं, तो आप इसे अपने घर की बालकनी या फिर घर के बाहर भी गमलों में लगा सकते हैं। कहा जाता है कि लहसुन खाने से खून में एक अलग तरह की महक आने लगती है, जिसे मच्छर पास नहीं आते। अगर आप खुद लहसुन का सेवन नहीं करना चाहते हैं तो अपने घर में लहसुन के पौधे लगा लें।

    मच्छर, मक्खी और छोटे-छोटे कीड़ों को दूर करने के लिए नीम का पौधा लगाना काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आपके घर में बगीचा है तो वहां नीम का पेड़ जरूर लगाएं। यह तो हम सभी जानते हैं कि तुलसी में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। तुलसी का पौधा बहुत अच्छा मॉस्किटो रिपेलेंट (mosquito repellent) माना जाता है। यह सेहत को अच्छा रखने के साथ-साथ घर से मच्छरों को भगाने में भी मदद कर सकता है। आप घर में एक गमले में तुलसी का पौधा लगाकर रख सकते हैं, जिससे मच्छर घर में नहीं आएंगे।

    एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सिट्रोनेला ग्रास को भी मच्छर भगाने में बहुत कारगर माना जाता है। ये पौधा 2 मीटर तक बढ़ता है। इस ग्रास (घास) से निकलने वाले ऑयल का इस्तेमाल मोमबत्तियों,  परफ्यूम्स और कई हर्बल प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल किया जाता है। सिट्रोनेला ग्रास (Citronella Grass) में एंटी फंगल गुण भी होते हैं।