दांतों की समस्या से निजात पाना चाहते है, तो जानें क्या हैं घरेलू उपाय

    Loading

    नई दिल्ली : आये दिन हमारे खान पान में बदलाव होता है, इसके चलते हमारे सेहत से जुड़े अनेक समस्या पैदा होती है। दांत यह शरीर का अंग भी शरीर के बाकि अंगो जैसा ही मत्वपूर्ण होता है। जब हमारे में दांत में इन्फेक्शन या सुजन आ जाती है, तो हमे बेहद दर्द होता है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए दांतों का स्वस्थ और मजबूत होना बेहद जरूरी होता है। दांतों से जुड़ी समस्याएं बेहद तकलीफदेह भी होती है। दांतों का संक्रमण भी एक तकलीफदेह समस्या होती है। दांतों में संक्रमण होने से हमारे खानपान पर भी असर पड़ता है।

    दांतों में संक्रमण की स्थिति में अक्सर दांतों का दर्द भी शामिल होता है। समय पर इस समस्या का उपचार न होने पर यह संक्रमण दांतों के अलावा मुंह में भी फैल सकता है। दांतों के संक्रमण की स्थिति में चिकित्सक की देखरेख में उपचार किया जाता है। लेकिन आज हम ऐसे कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस समस्या से होने वाली दिक्कतों को दूर करने में फायदेमंद होते हैं। इन घरेलू उपायों की मदद से आप दांतों के संक्रमण की समस्या से छुटकारा भी पा सकते हैं। आइए जानते हैं दांत के संक्रमण में फायदेमंद घरेलू उपाय के बारे में….

    1. ऑयल पुलिंग

    दांतों के संक्रमण से और दर्द से छुटकारा पाने के लिए तेल का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद होता है। यह सबसे प्रभावी और अच्छा घरेलू उपचार माना जाता है। मुंह और दांतों में संक्रमण होने पर नारियल तेल का इस्तेमाल कर ऑयल पुलिंग कर सकते हैं। इसके लिए आपको नारियल के तेल को मुंह में लगभग 20 मिनट तक रखकर घूमाना है। दो चम्मच नारियल का तेल लेकर इसे मुंह में इधर-उधर लगभग 15 से 20 मिनट के लिए घुमाएँ और उसके बाद इसे थूक दें। ऐसा करने से संक्रमण की समस्या में फायदा मिलेगा।

    2. लहसुन

    लहसुन में अच्छे रोगाणुरोधी गुण होते हैं और यह दांतों के कीड़े जैसे दांतों के संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। इस समस्या में आप कुचले हुए लहसुन को सीधे प्रभावित जगह पर इस्तेमाल कर सकते हैं। यह दर्द, सूजन को कम करने और त्वरित उपचार को बढ़ावा देने में मदद करता है। आप अपने आहार में लहसुन को शामिल कर इस समस्या में फायदा पा सकते हैं। यह मुंह में रोगाणु निर्माण को कम करने के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। दांतों में संक्रमण की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप लहसुन के पेस्ट को दांतों और मसूढ़ों पर लगा सकते हैं।

    3.  एसेंशियल ऑयल

    का इस्तेमाल (Essential Oils for Tooth Infection)एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल शरीर के लिए तमाम तरह से फायदेमंद माना जाता है। इस उपयोग से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में फायदा मिलता है। दांतों में संक्रमण होने पर आप लौंग, तुलसी या लैवेंडर के एसेंशियल आयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन तेलों के एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण दांतों के संक्रमण से लड़ने में हमारी मदद कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करते समय आप इसमें जैतून या नारियल का तेल  मिलाकर इसे पतला कर लें और फिर इसका इस्तेमाल करें। दांतों पर आप इन्हें सीधे या फिर टूथब्रश के सहारे से लगा सकते हैं।

    4. बेकिंग सोडा 

    बेकिंग सोडा में जीवाणुरोधी गुण होते हैं जो कई प्रकार के संक्रमणों के इलाज में उपयोगी होते हैं। दांत को स्वच्छ और स्वस्थ बनाये रखने के लिए इसका इस्तेमाल फायदेमंद माना जाता है। आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल मसूढ़ों में सूजन, दर्द और मवाद आदि की समस्या में भी कर सकते हैं। दांतों के संक्रमण से छुटकारा पाने के लिए इसका इस्तेमाल बेहद फायदेमंद माना जाता है। बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कई टूथपेस्ट बनाने में भी किया जाता है। आप दांतों में संक्रमण की स्थिति में इसका इस्तेमाल करने के लिए बेकिंग सोडा का पेस्ट बना लें और इसे अपने दांतों और मसूढ़ों पर दिन में दो से तीन बार लगायें। कुछ देर तक इस पेस्ट को मुहं में घुमाने के बाद कुल्ला कर लें। संक्रमण ठीक होने तक इसका इस्तेमाल करें।

    5. नमक और पानी का कुल्ला 

    नमक और पानी का कुल्ला करने से मुंह में मौजूद तमाम कीटाणु और बैक्टीरिया खत्म होते हैं। दांतों की देखभाल के लिए इसका इस्तेमाल काफी समय से किया जाता रहा है। कुछ मामलों में इसका इस्तेमाल करने से तुरंत फायदा भी मिलता है।  आप आधा चम्मच सामान्य नमक लेकर उसे आधे गिलास हल्के गर्म पानी में मिलाएं और फिर इसे मुहं में लेकर लगभग 5 मिनट के लिए कुल्ला करें। सुबह के वक्त नियमित रूप से इसका कुल्ला करने से दांतों के इन्फेक्शन समेत कई समस्याओं में फायदा मिलता है।