Top 5 Diseases of World in 2022,

    Loading

    नई दिल्ली : साल 2021 तो शायद ही कोई भूल पाएगा क्योंकि इस साल कोरोना (Corona) का काफी आतंक था। जिसने बच्चों से लेकर बड़ो तक सबको हिला कर रख दिया था। तो वहीं साल 2022 भी इस मामले में कुछ कम नहीं रहा है। इस साल भी जीका वायरस और लंपी वायरस जैसे कई ऐसी बीमारियों सामने आई हैं।  

    कोरोना वायरस (Corona Virus) की तरह इस साल लंपी वायरस का भी खूब आतंक रहा है। जिसकी वजह से लाखों मवेशियों ने जान गवा दीं। आज हम आपको साल 2022 के उन बिमारियों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनका इस साल खूब आतंक रहा है। तो आइए, जानते हैं साल 2022 की टॉप 5 बीमारियों के बारे में।

    1. लंपी वायरस –

    लंपी वायरस (Lumpy skin disease virus) का आतंक इस साल आपने खूब देखा होगा। आपको बता दें कि यह एक स्किन डिजीज है। जो कि गाय, भैंस और बकरी जैसी जानवरों में फैलता। जो किसी और वजह से नहीं बल्की ये एलएसडी (LSD) वायरस मच्छरों और मक्खियों जैसों के खून चूसने वाले कीड़ों के कारण फैलता है। इस बीमारी के चलते इस साल भारत में लाखों मवेशियों की जान चली गई। 

    2. जीका वायरस –

    जीका वायरस के मामले तो अभी भी हाल फिलहाल में सामने आ रहे हैं। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि भारत समेत दुनियाभर में जीका वायरस (Zika Virus) का प्रकोप साल 2022 में देखने को मिला। ये वायरस भी मच्छर के काटने से फैलता है।  लेमी ये एडीज मच्छर के काटने से होता है। जिससे शरीर में लाल चक्कते, मांसपेशियों में दर्द और बुखार जैसे लक्षणों दिखाई देते हैं। 

    3. टोमैटो फ्लू वायरस –

    टोमैटो फ्लू वायरस (Tomato Flu Virus) ने इस साल व्यापक तौर पर बच्चों को अपना शिकार बनाया। टोमैटो फ्लू वायरस के शुरुआती लक्षण कोरोना वायरस जैसे हैं। ये वायरस कॉक्ससैकीवायरस A16 के कारण होती है। इसमें हाथ, पैर और मुंह की बीमारी का कारण बनता है। 

    4. मंकीपॉक्स –

    सेक्सुअल कांटेक्ट से तेजी से फैलने वाला वायरस मंकीपॉक्स (Monkey pox) इस साल यानी साल 2022 में दुनियाभर में सबसे चर्चित बीमारियों में से एक रहा है। ये वायरस वैरियोला वायरस, के वजह से फैला। इसने लगभग 90 देशों को अपना शिकार बना लिया था। इसमें लोगों के शरीर पर खासकर के निजी अंगों पर दाने देखे गए।

    5. निपाह वायरस –

    जानवरों से इंसानों में तेजी से फैलने वाला वायरस निपाह वायरस (Nipah Virus), एक जूनोटिक बीमारी है। जो भारत में केरल और दक्षिण के राज्यों में तेजी से फैली। ये बीमारी चमगादड़ या सूअर, या उनके शरीर के तरल पदार्थ के सीधे संपर्क में आने से फैली। इस बीमारी में बुखार, सांस लेने में तकलीफ, दिमागी बुखार, मांसपेशियों में दर्द, स्ट्रोक, उल्टी और गले में खराश जैसी समस्याएं सामने आई।