File Photo
File Photo

    Loading

    -सीमा कुमारी

    सर्दियों के मौसम में शरीर को हेल्दी और फिट रखने के लिए अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करें, जो आपके शरीर से विषैले (toxic) पदार्थ को बाहर निकालने में मदद कर सकें। ऐसे में सरसों का साग का सेवन करना सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसके सेवन से शरीर हायड्रेट रहता है।

    सरसों के साग में कई सारे औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। आयुर्वेद में सरसों का इस्तेमाल दवा और किचन में तड़का लगाने के लिए किया जाता है। साथ ही सरसों के साग के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है। आइए जानें सरसों के साग के सेवन से होने वाले फायदे –

    डाइट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, गर्भवती महिलाओं में आयरन की कमी होती है। डॉक्टर्स हमेशा गर्भवती महिलाओं को डाइट में साग शामिल करने की सलाह देते हैं। क्योंकि, इसके सेवन से आयरन की कमी दूर होती है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को रोजाना सरसों के साग का सेवन करना चाहिए।

    रिसर्च के अनुसार,  सरसों के साग के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसमें विटामिन- A  भरपूर मात्रा में पाया जाता है। सर्दियों में सरसों का साग का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

    गलत खानपान के चलते कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। इसके लिए खानपान में सुधार के साथ-साथ संतुलित आहार लें। वहीं, सर्दियों में डाइट में सरसों का साग जरूर शामिल करें। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। साथ ही हृदय सेहतमंद रहता है।

    सरसों में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों में फायदेमंद साबित होते हैं। खासकर कैंसर जैसी घातक बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। इसके लिए डॉक्टर्स सरसों का साग खाने की सलाह देते हैं।