‘परिवार स्वास्थ्य दिवस’ पर जानें एक्सरसाइज़ का महत्व

    Loading

    नई दिल्ली : हर साल 26 सितंबर को परिवार स्वास्थ्य और स्वास्थ्य दिवस (Family Health and Fitness Day) मनाया जाता है। स्वास्थ्य पूर्ण जीवन जीना हम सभी के लिए बेहद जरुरी है। इस बात का महत्व (Importance) समझते हुए पुरे विश्व में यह दिन मनाया जाता है। हमारे स्वास्थ्य के साथ परिवार का भी स्वास्थ्य (Family Health) रहना महत्वपूर्ण है। इसलिए इस दिन पारिवारिक स्वास्थ्य और फिट रहने का महत्व बताया जाता है। 

    स्वास्थ्य पूर्ण जीवन जीने के लिए हमारे लिए एक्सरसाइज़ (Exercise) करना बेहद आवश्यक है। अगर आप एक हेल्थी जीवन जीने की इच्छा रखते है, तो आपको रोजाना नियमित तोर पर एक्सरसाइज़ करनी चाहिए। आईये जानते है एक्सरसाइज़ का महत्व……

    1. स्वस्थ रहता है दिमाग  

    आपको बता दें कि रोजाना 30-45 मिनट तक व्यायाम (एक्सरसाइज़) करने से इंसान के मस्तिष्क का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। यह आपके मूड को सही करने में भी मदद करता है। व्यायाम शरीर में नई तंत्रिका और कोशिकाएं  बनाता है, जो अल्जाइमर और पार्किंसंस जैसी बीमारियों को दूर रखती हैं। 

    2. डायबिटीज से रखता है दूर  

    डायबिटीज जैसी घटक बिमारी से व्यायाम हमे दूर रखता है।  नियमित एक्सरसाइज़ रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है, जो इंसान के शरीर में टाइप 2 मधुमेह की शुरुआत नहीं होने देता। इसके साथ ही व्यायाम मोटापे को रोकने में भी मदद करता है, जो टाइप 2 मधुमेह के जोखिम को कम करता है।

     3. दिल भी रहता है स्वस्थ 

    व्यायाम (एक्सरसाइज़) एलडीएल (ख़राब कोलेस्ट्रॉल) को कम करता है और एचडीएल (अच्छा कोलेस्ट्रॉल) को बढ़ाता है और रक्तचाप को कम करता है। जिससे यह आपके दिल पर तनाव को कम करता है। यह आपके हृदय की मासंपेशियों को मजबूत बनाता है। एक स्वस्थ आहार के साथ व्यायाम कोरोनरी हृदय रोग के विकास के जोखिम को कम करता है।

    4.कम रहता हैतनाव 

    जिन लोगों को तनाव रहता है उन्हें जरूर व्यायाम करना चाहिए। तनाव लेने से शरीर में कई तरह की बीमारियां होने का खतरा रहता है। इसलिए जो लोग बहुत ज्यादा तनाव लेते है उन्हें व्यायाम का सहारा लेना चाहिए।

    5 . रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है

    एक्सरसाइज़ करणमे से आपके स्वास्थ्य में कई तरह के फायदे होते है। व्यायाम करने से शरीर में ऑक्सीजन का स्तर सही रहता है, ये आपके शरीर की क्षमता को बेहतर बनाता है और शरीर में ख़राब बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने वाली कोशिकाओं को बढ़ाता है जिससे आप कई बीमारियों से बचे रहते है।

    6. वजन रहता है कंट्रोल में 

    जो लोग मोटापे से परेशान है उन्हें जरूर व्यायाम करना चाहिए। वैसे भी शरीर में अधिक वजन होना कई बीमारियों की वजह बन सकता है। जो लोग व्यायाम करते है उनका वजन नहीं बढ़ता है और वह पूरी तरह फिट रहते है।

    7. ऊर्जा के स्तर को बढ़ाता है व्यायाम 

    व्यायाम करने से मांसपेशियों को ऑक्सीजन और पोषक तत्व सही तरीके से प्राप्त होता है। साथ ही ये इंसान के शरीर की हड्डियों को भी मजबूत रखता है। जो लोग अक्सर थका हुआ महसूस करते है उन्हें व्यायाम जरूर करना चाहिए, इससे आप में हमेशा ऊर्जा बनी रहती है।