woman periods
File Photo

    Loading

    -सीमा कुमारी

    महिलाओं में पीरियड का होना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। आमतौर पर यह 21 से 35 दिनों के बीच की अवधि मानी जाती है। आमतौर पर, महीने के वो 5 दिन (Menstruation Period) सभी महिलाओं के लिए कष्टप्रद ही होते हैं। हालांकि ये एक ऐसा शारीरिक चक्र हैं जिसके होने पर भी महिलाओं को कष्ट और तकलीफ उठाना ही पड़ता है। और, नियमित रूप से पीरियड न होने पर दूसरी कई समस्याओं से जूझना पड़ता है। लेकिन, पीरियड्स के पहले 2 दिन महिलाओं के लिए काफी थकान भरे होते हैं।

    कई महिलाएं तो इन दिनों होने वाले दर्द से बहुत परेशान रहती हैं, क्योंकि कुछ महिलाओं को इन दिनों बहुत दर्द का सामना करना पड़ता है। हालांकि, इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। पीरियड्स के दर्द से छुटकारा पाने के लिए बाजार में कई तरह के दर्द‍-निवारक (Pain Killer Medicines)  मौजूद हैं, लेकिन अक्सर महिलाएं दवाइयों के साइड इफेक्ट के बारे में सोच कर दवाई नहीं खाती हैं। लेकिन, कई बार ये दर्द इतना असहनीय हो जाता है कि दवा लेना ही पड़ता है। अगर आप दवाई खाने से बचना चाहती हैं, तो इन घरेलू उपायों को अपना सकती हैं। आइए जानें इस बारे में –

    हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, एक चम्मच अजवाइन को एक गिलास पानी में उबालें और जब पानी आधा रह जाए तो इसे छान लें। इसे चाय की तरह सिप की तरह पीएं। ऐसा दिन में दो से तीन बार करें।

    पीरियड्स के दौरान (Menstruation Period) आप दर्द वाले हिस्सों की मसाज भी करवा सकती हैं। इससे शरीर को आराम भी मिलेगा और मूड भी बेहतर होगा। अंगूठे और तर्जनी उंगली के बीच की मांसपेशियों को हल्का दबाएं और मसाज करें।

    एक्सपर्ट्स बताते हैं कि, दिनभर गुनगुना पानी पीएं। पेट और कमर दर्द से राहत पाने के लिए हॉट वाटर बैग से भी सिंकाई करें। ऐसा करने से आपको दर्द से राहत मिल सकती है।

    कई महिलाएं पानी कम पीती हैं। इन दिनों में भरपूर पानी पीएं, लेकिन ठंडा नहीं बल्कि ताजा या गुनगुना। ठंडा पानी पेट दर्द को बढ़ावा देता है। वहीं, ठंडी चीजें जैसे नींबू पानी, लस्सी आदि का सेवन पीरियड्स के दिनों में ना करें। इसकी जगह पर गर्म दूध और सूखे मेवे खाएं।

    दर्द कम करने के लिए फल, हरी पत्तेदार सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स आदि खाएं, ठंडी चीजें- जैसे छाछ, दही, लस्सी, कोल्डड्रिंक आदि से परहेज करें। चाय और कॉफी न लें। इससे गैस की समस्या बढ़ती हैं। कुछ महिलाओं को को पीरियड्स के दौरान पहले ही गैस बनती है, ऐसी महिलाएं चाय या कॉफी ना लें इसकी जगह वेजिटेबल सूप पीएं।

    इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर पीरियड्स के दर्द से काफी हद तक राहत पा सकते हैं।