
-सीमा कुमारी
आजकल लोगों की लाइफस्टाइल इतना बदल गई है कि न तो खाने का सही टाइम और न सोने का। लोग यह नहीं समझते है की सही समय पर खाना-पीना सेहत के लिए कितना जरूरी है। गलत समय पर खाना खाने से शरीर को पौष्टिक तत्व का फायदा होने की जगह नुकसान ही झेलना पड़ सकता है। इसलिए सही वक्त पर सही डाइट अच्छे सेहत के लिए बहुत जरूरी है। हमारा शरीर सुबह के समय आसानी से खाना पचा पाता है। सूरज के डूबने के साथ ही हमारी पाचन क्रिया धीमी पड़ जाती है। इसलिए जरूरी है की हमें अपनी डाइट चार्ट को सही समय के अनुरूप बनाना चाहिए।
- ब्रेकफास्ट यानी नाश्ते के लिए सुबह 7 बजे से 8 बजे तक का समय सबसे अच्छा होता हैं। क्योकि सुबह में खाए हुए भोजन का पाचन ठीक से होता है। इसलिए जरूरी है कि उठने के आधे घंटे के भीतर कुछ हल्का ब्रेकफास्ट जरूर खा लें। ज्यादा देर तक भूखे रहने से गैस की समस्या हो सकती है।
- सुबह उठते के साथ पहले एक ग्लास गुनगुना पानी भी जरूर पीये। इससे आपका पेट भी साफ रहता है और चेहरे पर चमक भी बनी रहती है।
- नाश्ते और दोपहर के खाने के बीच कम-से-कम 4 घंटे का अंतराल होना चाहिए। दोपहर का खाना 12 बजे से 2 बजे के बीच खाएं। 2 बजे के बाद लंच करने से गैस की समस्या हो सकती है।
- रात में थोड़ा लाइट ही खाना खाना चाहिए। क्योकि रात में खाया जाने वाले भोजन सही से पचता नहीं है। इसलिए हो सके तो हल्का खाना खाए।
- रात के खाने का समय रात में 7 से 9 बजे के बीच खाना जरूर खा लें। इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि रात का खाना सोने से 3 घंटे पहले ही खा लें।
इन सभी बातो को जरूर अमल करे क्योंकि हेल्थ इज वेल्थ..