File Photo
File Photo

    Loading

    -सीमा कुमारी

    ये तो सभी जानते है कि दूध सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से सिर्फ मुंह का स्वाद बदलना नहीं, बल्कि इससे कई बीमारियों से मुक्ति भी पाई जा सकती है। दूध के साथ अक्सर ही आपने घर के बड़े लोगों को गुड़ का सेवन करते देखा होगा। कई लोगों को दूध के साथ गुड़ खाना पसंद नहीं होता, लेकिन क्या आप इसके फायदे जानते हैं ?

    दूध के साथ गुड़ का सेवन करने के स्वास्थ्य लाभ जानने के बाद आप भी इसे खाने से परहेज नहीं कर पाएंगे। आइए जानें इसके सेहतमंद फायदों के बारे में :

    हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आप गर्मागर्म दूध और गुड़ को मिलाकर पीते हैं, तो इससे आपके पेट की सारी समस्‍या ठीक रहती है। इसके सेवन से डाइजेशन सही रहता है।

    डॉक्टर हमेशा गर्भवती महिलाओं को थकावट और कमजोरी को दूर करने से लिए गुड़ का सेवन करने के सलाह देते हैं। अगर गर्भवती महिला हर रोज गुड़ (jaggery) खाती है, तो उन्हें एनीमिया (anaemia) नहीं होगा |

    एक्सपर्ट्स के मुताबिक, दूध में गुड़ मिलाकर पीने से ब्लड प्यूरीफाई होता है। साथ ही, यह बॉडी को हेल्दी भी रखता है। ऐसे में इसका सेवन करना सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

    अगर आपके जोड़ों में हमेशा दर्द रहता है, तो हर रोज गुड़ की छोटा सा टुकड़ा अदरक के साथ मिलाकर खाएं और गरम दूध पीएं। ऐसा करने से आपके जोड़ मजबूत होंगे और दर्द भी दूर हो जाएगा।

    गुड़ का सेवन करने से बाल अच्छे होते हैं, और त्वचा भी मुलायम बनती है। अगर आपके चेहरे पर मुंहासे और एक्ने हैं, तो इसे खाने से वह भी ठीक हो जाएंगे।

    महिलाओं को पीरियड्स के दर्द से बचने के लिए गरम दूध में गुड़ डालकर कर जरूर पीना चाहिए।