File Photo
File Photo

Loading

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: आजकल मच्छरों से हर कोई परेशान हैं। जहां भी चले जाएं मच्छर पीछा छोड़ने का नाम ही नहीं लेते। खासकर रात के समय जानें किन कोनों से मच्छर निकल आते हैं और काटना शुरू करते हैं तो व्यक्ति हाथ-पैर खुजाते-खुजाते ही परेशान हो जाता हैं। घर के गार्डन से लेकर कमरों तक में मच्छर की भरमार हो जाती है।  इस समस्या से राहत पाने के लिए सभी घर में कई तरह के प्रोडक्ट्स भी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन यह प्रोडक्ट्स खतरनाक होने के साथ-साथ घर में बच्चों और बड़ों के लिए कई तरह की परेशानियां भी खड़ी कर सकते हैं। आइए, आज आपको कुछ ऐसे पौधे बताते हैं, जिन्हें घर में लगाने से आप मच्छरों की समस्या से राहत पा सकते हैं। मलेरिया और डेंगू जैसी जानलेवा बीमारियों से बच सकते हैं।

ऐसे में आप घर में ये 5 पौधे (Plants) लगा सकते हैं। ये पौधे मच्छरों को दूर रखने में सहायक हैं इसीलिए बेझिझक घर में लगाए जा सकते हैं। आइए जानें उन पौधे के बारे में –

एक्सपर्ट्स के अनुसार गेंदे का फूल घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ मच्छरों को भगाने में भी मदद करता है। इस पौधे की खुशबू मच्छरों और उड़ने वाले कीड़ों को घर से कौसो दूर रखती है। ऐसे में मच्छर भगाने के लिए आपको इस फूल के पौधे की जरुरत है। इसे घर में लगाने से मच्छर घर से कौसो दूर भाग जाएंगे।

लैवेंडर की खुशबू ज्यादातर लोगों को अच्छी लगती है। लेकिन, मच्छरों को यह महक सुगंध नहीं बल्कि दुर्गंध लगती है। मच्छरों को लैवेंडर की महक जानलेवा लगती है इसीलिए वे इस पौधे से दूर भागते हैं।

घर में लहसुन का पौधा लगाकर भी मच्छर भगा सकते हैं। माना जाता है कि लहसुन का खाने से खून में एक अलग तरह की गंध आती है जो मच्छरों को  बिल्कुल भी पसंद नहीं आती। ऐसे में यदि आप चाहते हैं कि लहसुन आपके घर में बिल्कुल भी न आएं तो आप इसे अपने घर में जरुर लगाएं।

घरों में बहुत से लोग लेमन ग्रास का पौधा लगाते हैं। इसकी सुगंध सारे घर में फैलकर घर को एक पॉजिटिव वातावरण देती है। इस पौधे का इस्तेमाल मच्छर भगाने वाली दवाईयों में भी किया जाता है। इसकी मनमोहक और ताजगी भरी खूशबू घर को महकाने के साथ-साथ मूड़ फ्रेश रखने में भी मदद करती है। इसके अलावा इसकी खुशबू से मच्छर भी घर से दूर भाग जाते हैं।

तुलसी का पौधा आपके घर की हवा को शुद्ध रखने के साथ-साथ कीड़े और मच्छर भगाने में भी मदद कर सकता है। इसके पत्तों का इस्तेमाल आप चाय और काढ़ा बनाने के लिए भी कर सकते हैं।