Radish Leaves Juice

    Loading

    सीमा कुमारी-

    सर्दियों में कई तरह की हरी पत्तेदार सब्जियां बाजारों में खूब मिलती हैं। ये सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसके सेवन से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। इन्हीं हरी पत्तेदार सब्जियों में शामिल है ‘मूली’, (Radish) जो सर्दियों में हमारे शरीर को गर्मी देने में मदद करती हैं। वैसे तो घर-घर में मूली के पराठे या मूली की भुर्जी खाना लोगों को बहुत पसंद होता है, लेकिन, क्या आप जानते हैं, मूली के साथ-साथ मूली के पत्तों (Radish Leaves) का रस भी सर्दियों में किसी रामबाण से कम नहीं हैं। 

    जी हां ठंड के मौसम में ‘मूली के पत्तों’ का रोजाना सेवन करने से आपकी हेल्थ को ढेर सारे फायदे मिल सकते है। आइए जानें मूली के पत्तों के जूस के फायदे।

    अगर आप चाहते हैं कि ठंड के मौसम में आपका वजन कम हो जाए तो इसके लिए आपको बस एक आसान सा तरीका अपनाना होगा। आप अपनी डेली डाइट में मूली के पत्तों का रस शामिल कर सकते हैं। इससे बहुत ही तेजी से आपका वेट लॉस होगा।

    एक्सपर्ट के मुताबिक, मूली के पत्तों में फास्फोरस और आयरन पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। जिससे आप कई बीमारियों से बच सकते हैं।

    डाइजेशन को ठीक रखने के लिए फाइबर का सेवन बहुत ज्यादा जरूरी होता है और मूली के पत्तों में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है। ये हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है। अगर आपका डाइजेशन ठीक नहीं है तो आप आज से ही रोजाना मूली के पत्तों से बने रस का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। मूली के पत्तों का रस आपकी समस्या को दूर करने में बहुत  ही फायदेमंद हो सकता हैं।

    मूली के पत्तों का जूस लो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद सोडियम लो ब्लड प्रेशर की समस्या को दूर करने में मदद करता है।