Green Onions Benefits

    Loading

    सीमा कुमारी

    सर्दियों में हरी प्याज का सेवन सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं होता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, हरी प्याज पोषक तत्वों का खजाना है। यह विटामिन-C , विटामिन-A और एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। आमतौर पर हरी प्याज का इस्तेमाल सब्जी, दाल और सलाद के रूप में किया जाता है। हरे प्याज के सेवन से मेटाबॉलिज्‍म बेहतर होता है और यह हमारे वजन को भी कंट्रोल करता है। इसे खाने से कई गंभीर समस्या से निजात मिलती है। साथ ही, इसमें कैल्शियम अधिक होने के कारण ये हड्डियों को भी मजबूत करता है। ऐसे में आइए जानें हरी प्याज खाने के फायदे-

    एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हरे प्याज में ल्यूटन और जिजानथिंन जैसे कैरोटीन तत्‍व पाए जाते हैं, जिनसे आंखों पर सुरक्षात्मक प्रभाव पड़ता है। इसमें मौजूद विटामिन-A से आंखों की सामान्य दृष्टि बनाए रखने में मदद मिलती है। हरा प्याज आंखों को सूजन और मैक्यूलर डिजर्टेशन से बचाने में सहायक है।

    हरा प्याज में सल्फर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, उनके लिए हरी प्याज का सेवन किसी रामबाण से कम नहीं है। यह हाई ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाने में मददगार है।

    हरी प्याज का सेवन हड्डियों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन-K हड्डियों के विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।

    वैज्ञानिकों की मानें, तो हरी प्याज कैंसर से बचाव करने में काफी मददगार होता है। इनके सेवन से कोलोरेक्टल, एंडोमेट्रियल, फेफड़े और प्रोस्टेट कैंसर के जोखिम को कम किया जा सकता है।

    हरी प्याज में कैलोरी काफी कम मात्रा में होती है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो इसे डाइट में शामिल कर सकते है।

    हरे प्याज में कार्बोहाइड्रेट काफी कम मात्रा में पाया जाता है, जिस वजह से इसमें स्टार्च की मात्रा भी काफी कम होती है। हरे प्याज में मौजूद सल्फर से ब्लड शुगर लेवल कम करने में मदद मिलती है। इससे शरीर में इंसुलिन की मात्रा बढ़ती है। जिससे आपका हमेशा ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।